1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन कारणों से महिलाओं में बढ़ने लगती है यूरिक एसिड की समस्या, जोड़ो का दर्द हो जाता है बेकाबू, जानें कैसे करें कंट्रोल?

इन कारणों से महिलाओं में बढ़ने लगती है यूरिक एसिड की समस्या, जोड़ो का दर्द हो जाता है बेकाबू, जानें कैसे करें कंट्रोल?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 12, 2025 11:00 pm IST,  Updated : May 12, 2025 11:00 pm IST

महिलाओं का हार्मोनल हेल्थ सबसे ज्यादा प्रभावित रहता है। इसके अलावा उनकी पाचन क्रिया भी प्रभावित रहती है जिस वजह से शरीर प्यूरिन पचा नहीं पाता है और यूरिक एसिड की समस्या बढ़ने लगती है।

महिलाओं में यूरिक एसिड की समस्या- India TV Hindi
महिलाओं में यूरिक एसिड की समस्या Image Source : SOCIAL

इन दिनों महिलाओं में यूरिक एसिड की समस्या तेजी से बढ़ी है।यह एक लाइफ स्टाइल डिज़ीज़ है जिसका शिकार इन दिनों महिलायें भी तेजी से हो रही हैं। दरअसल, महिलाओं का हार्मोनल हेल्थ सबसे ज्यादा प्रभावित रहता है। इसके अलावा उनकी पाचन क्रिया भी प्रभावित रहती है जिस वजह से शरीर प्यूरिन पचा नहीं पाता है और यूरिक एसिड की समस्या बढ़ने लगती है। साथ ही सेहत से जुड़े कई और कारण भी हैं जिसकी वजह से महिलाओं में यूरिक एसिड की समस्या ज्यादा हो सकती है। आइए, जानते हैं।

 

महिलाओं में इन कारणों से बढ़ता है यूरिक एसिड:

  • हार्मोनल उतार-चढ़ाव: महिलाओं में मासिक धर्म, गर्भावस्था और मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो यूरिक एसिड के स्तर को प्रभावित कर सकते हैं। मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन की कमी यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकती है। प्रीमेनोपॉजल महिलाओं में पीरिड्स के आसपास या इस दौरान यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है। ये खराब हार्मोनल हेल्थ की वजह से होता है। 

  • कमजोर पाचन तंत्र: यूरिक एसिड की दिक्कत तब शुरू होती है जब शरीर प्रोटीन और खास कर कि प्यूरिन पचाने में निष्क्रिय रहता है। मेटाबोलिक सिंड्रोम, डायबिटीज, गैर-अल्कोहल फैटी लीवर रोग और क्रोनिक किडनी रोग सहित कई पुरानी बीमारियों के कारण हो सकता है।

  • गलत जीवनशैली: अगर आपकी जीवनशैली खराब है तब भी आप यूरिक एसिड की चपेट में आ सकते हैं।खराब आहार, शराब का सेवन और शारीरिक गतिविधि की कमी भी यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकती है।

यूरिक एसिड बढ़ने पर हो सकती हैं ये समस्याएं:

बढ़ा हुआ यूरिक एसिड का स्तर कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है जैसे- गठिया, किडनी स्टोन। साथ ही यूरिक एसिड का उच्च स्तर कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी जुड़ा हो सकता है, जैसे कि उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और मधुमेह

कैसे करें यूरिक एसिड कंट्रोल?

यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए आप प्यूरीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें, जैसे लाल मांस, अंग मांस और समुद्री भोजन। शारीरिक गतिविधि से यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। शराब यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकती है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।