1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. यूरिक एसिड कंट्रोल करने में करेला है फायदेमंद, बढ़ा हुआ शुगर भी तेजी से होगा कम, जानें कैसे करें सेवन

यूरिक एसिड कंट्रोल करने में करेला है फायदेमंद, बढ़ा हुआ शुगर भी तेजी से होगा कम, जानें कैसे करें सेवन

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 10, 2025 08:04 pm IST,  Updated : May 10, 2025 08:05 pm IST

यूरिक एसिड की वजह से से हार्ट डिजीज, किडनी स्टोन और गठिया जैसी बीमारियां भी हो सकती है। इसलिए समय रहते इसे कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है।

 यूरिक एसिड कंट्रोल करने में करेला है फायदेमंद- India TV Hindi
यूरिक एसिड कंट्रोल करने में करेला है फायदेमंद Image Source : SOCIAL

इन दिनों देश में लोग यूरिक एसिड की चपेट में तेजी से आते हैं। दरअसल, शरीर में प्यूरिन के टूटने के कारण यूरिक एसिड बनता है। यह ब्लड के सहारे किडनी तक पहुंचता है। हालांकि, यूरिक एसिड पेशाब के ज़रिए शरीर से बाहर निकल जाता है। लेकिन जब यह पेशाब के ज़रिये शरीर से बाहर नहीं निकलता है तो हमारी बॉडी में इसकी मात्रा बढ़ने लगती है।

जिस वजह से बॉडी के जॉइंट्स में दर्द होने लगता है और उठने बैठने में भी ख़ासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यूरिक एसिड की वजह से से हार्ट डिजीज, हाइपरटेंशन, किडनी स्टोन और गठिया जैसी बीमारियां भी हो सकती है। इसलिए समय रहते इसे कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए आप करेले के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसका जूस इस बीमारी में बेहद फायदेमंद है।

यूरिक एसिड में फायदेमंद है करेले का सेवन

औषधीय गुणों से भरपूर करेला में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो यूरिक एसिड के साथ साथ डायबिटीज को भी कंट्रोल करता है। एक गिलास करेले के रस में यूरिक एसिड को प्राकृतिक रूप से कम करने में अद्भुत गुण पाए जाते हैं। करेले में आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन सी के साथ कैल्शियम, बीटा-कैरोटीन और पोटेशियम आदि अच्छी मात्रा में होते हैं। यह तत्व गाउट से लड़ने में मदद करते हैं।

डायबिटीज में भी है कारगर

करेले को भी डायबिटीज में बेहद फायदेमंद माना जाता है। स्वाद में कैसेले करेले में विटामिन ए, सी, वीटा-कैरोटीन और अन्य मिनरल्स और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिस वजह से ये इन्सुलिन की तरह काम करता है और बढ़ते हुए शुगर लेवल को मैनेज करता है।

ऐसे करें करेले का सेवन

रोजाना सुबह आधा कप करेले का जूस निकाल खाली पेट पी सकते हैं। कड़वापन दूर करने के लिए थोड़ा सा काला नमक या नींबू डाल सकते हैं। इसे पीने से गाउट, गठिया में फायदा होता है। आप चाहे तो जूस के अलावा विभिन्न तरह की करेले की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। करेला का अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद इन्हें काटकर छाया में सुखा लें। इसके बाद इसे पीसकर पाउडर बना लें। रोजाना सुबह आधा से एक चम्मच पानी के साथ इसे पिएं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।