1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. करण जौहर का डाइट प्लान कर लिया फॉलो तो तेजी से कम होगा वजन, बस जान लें सही तरीका

करण जौहर का डाइट प्लान कर लिया फॉलो तो तेजी से कम होगा वजन, बस जान लें सही तरीका

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 09, 2025 11:55 pm IST,  Updated : May 10, 2025 12:09 am IST

बॉलीवुड निर्देशन करण जौहर के अचानक कम हुए वजन ने उनके फैंस को हैरान कर दिया। चलिए हम आपको बताते हैं वजन कम करने के लिए उन्होंने कौन सा डाइट फॉलो किया

 करण जौहर डाइट - India TV Hindi
करण जौहर डाइट Image Source : SOCIAL

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर पिछले दिनों अपने घटे हुए वजन को लेकर सुर्खियों में हैं। करण जौहर के अचानक कम हुए वजन ने उनके फैंस को हैरान कर दिया। ऐसे में किसी ने करण जौहर के घटे वजन की वजह वेट लॉस ड्रग को बताया तो किसी ने उनके कम वजन को लेकर चिंता जाहिर की। वहीं कई ये जानने को बेताब दिखे कि आखिर उन्होंने इतने जल्दी इतना वजन कैसे कम कर लिया। अब करण जौहर ने अपने घटे वजन को लेकर बात की और इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है।

कैसे कम हुआ करण जौहर का वजन?

करण जौहर ने हाल ही में राज शमानी के लोकप्रिय यूट्यूब पॉडकास्ट फिगरिंग आउट के एक एपिसोड के दौरान अपने वजन घटाने के विवाद पर अपनी कहानी साझा की। इस बातचीत में, करण ने OMAD डाइट के बारे में बताया।  OMAD डाइट एक प्रकार का इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट है।चलिए जानते हैं इस डाइट से जुड़ी जानकरी।

क्या है OMAD डाइट?

का मतलब है "वन मील अ डे" (One Meal a Day), यानी दिन में सिर्फ एक बार खाना। यह एक प्रकार का इंटरमिटेंट फास्टिंग है, जिसमें व्यक्ति 23 घंटे उपवास करता है और फिर एक घंटे में अपना पूरा भोजन करता है।यानी आप पूरे दिन में सिर्फ एक घंटे के लिए खाना खा सकते हैं, बाकी 23 घंटे उपवास में रहते हैं।यह इंटरमिटेंट फास्टिंग का एक रूप है, जो कैलोरी सेवन को सीमित करता है और शरीर को वसा जलाने के लिए प्रेरित करता है।

वजन घटाने में है मददगार:

OMAD डाइट वजन घटाने में मदद कर सकती है, क्योंकि यह कैलोरी सेवन को कम करता है और शरीर को वसा जलाने के लिए प्रेरित करता है।इस डाइट से मेटाबॉलिज्म में सुधार, शरीर की सफाई और इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार जैसे फायदे हो सकते हैं.आप धीरे-धीरे OMAD डाइट शुरू कर सकते हैं। पहले एक-दो दिनों में दिन में दो बार खाना खाएं, फिर धीरे-धीरे एक बार खाने पर आ जाएं। हालांकि यह डाइट शुरू करने से पहले किसी डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। यह हर किसी के लिए सही नहीं हो सकता है, खासकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।