1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए, सुबह-सुबह खाली पेट खाएं इस सब्जी के बीज, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए, सुबह-सुबह खाली पेट खाएं इस सब्जी के बीज, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 04, 2025 06:30 am IST,  Updated : Oct 04, 2025 06:30 am IST

क्या आप भी ब्लड शुगर लेवल की समस्या पर काबू पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको कद्दू के बीजों को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना लेना चाहिए।

डायबिटीज मैनेजमेंट- India TV Hindi
डायबिटीज मैनेजमेंट Image Source : FREEPIK

क्या आपका बल्ड शुगर लेवल भी हाई हो जाता है? अगर हां, तो आप इस समस्या को समय रहते कंट्रोल करने के लिए कद्दू के बीजों का सेवन कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कद्दू के बीजों में मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, फॉस्फोरस, सेलेनियम, कॉपर, हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

कंट्रोल करे ब्लड शुगर लेवल

कद्दू के बीज ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। कद्दू के बीज में मौजूद तत्व इंसुलिन को रेगुलेट करने में भी असरदार साबित हो सकते हैं। अगर आप डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो आप कद्दू के बीजों को कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से कद्दू के बीजों का सेवन करना बेहद जरूरी है। 

कद्दू के बीज के फायदे

कद्दू के बीज न केवल डायबिटीज मैनेजमेंट में बल्कि दिल की सेहत को बढ़ावा देने में भी असरदार साबित हो सकते हैं। बीपी और कोलेस्ट्रोल लेवल पर काबू पाने के लिए भी कद्दू के बीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। फाइबर रिच कद्दू के बीज आपकी गट हेल्थ को सुधारने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसके अलावा कद्दू के बीज वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करने और हड्डियों को मजबूत बनाने का काम भी कर सकते हैं।

कैसे करना चाहिए सेवन?

बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट कद्दू के बीजों का सेवन करें। आप कद्दू के बीजों को भूनकर या फिर भिगोकर कंज्यूम कर सकते हैं। सलाद या फिर स्मूदी में भी कद्दू के बीजों को मिलाया जा सकता है। हालांकि, आपको लिमिट में रहकर ही कद्दू के बीज खाने चाहिए वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।