ओकिनावा की रहस्यमयी दुनिया में लोग लंबी उम्र जीते हैं। खान-पान, कुदरत से जुड़ाव, सादगी भरी जिंदगी यहां की रिवायत है। जापान के इस खूबसूरत द्वीप की सेहतमंद दुनिया से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। अब ओकिनावा के ओगिमी गांव के इस Milestone को ही ले लीजिए, जहां लिखा है 'जब आप 80 के हैं तो युवा हैं। 90 के हों और पूर्वज स्वर्ग में बुलाएं, तो कहिए 100 की उम्र के बाद सोचूंगा। मतलब 100 साल तक तो हिलने का कोई चांस ही नहीं है। और हो भी क्यों, जब 80 की उम्र में आप जवान होंगे। अब जरा अपने आप से पूछिए--क्या आप ओकिनावा के लोगों की तरह ये कह सकते हैं कि 80 के हैं तो जवान हैं। 100 की उम्र के बाद मरने की सोचूंगा। शायद नहीं ये तभी मुमकिन होगा जब आप ओकिनावा के लोगों की तरह जीना शुरु करेंगे
लेकिन फिलहाल तो ऐसा लग नहीं रहा है ज्यादातर लोग सेडेंटरी लाइफ स्टाइल जीते हैं। हेल्दी फ्रेश फूड के बदले पैकेज्ड-प्रोसेस्ड फूड पसंद करते हैं। पिज्जा-बर्गर-कोल्ड ड्रिंक सैंडविच ये सिर्फ फास्ट फूड नहीं हैं बल्कि ये आपकी जिंदगी को खत्म करने का शॉर्टकट है। मतलब जितना ज्यादा इसे अपनी जिंदगी में शामिल करेंगे उतना ही जल्दी ऊपर वाले का बुलावा आएगा। यकीन ना हो रहा हो तो मिशिगन यूनिवर्सिटी की चेतावनी पर गौर कीजिए- एक कोल्ड ड्रिंक आपके जीवन से 12 मिनट चुरा रहा है, एक हॉट डॉग 36 मिनट, सैंडविच 13 मिनट, बर्गर 9 मिनट। अब जरा गणित लगाइए दिमाग पर जोर दीजिए कि अब तक आपने कितनी बार क्या खाया और इससे Life expectancy में कितनी कमी आई? अब भी कुछ नहीं बिगड़ा है इन्हें खाने से तोबा कीजिए। क्योंकि ये सब आपको मोटापा, ब्लड शुगर और हार्ट डिजीज की तरफ धकेल रहे हैं।
ICMR का साफ-साफ कहना है 56% बीमारी बैड डाइट की वजह से होती है। जबकि फल-सब्जी-दाल-दही-ड्राई फ्रूट्स उम्र बढ़ाने में मददगार हैं। स्वामी जी हमारे साथ जुड़ चुके हैं। सिर्फ खराब खानपान से उम्र घट रही है। बीमारियों का रिस्क बढ़ रहा है अब जैसे पैकेज्ड फूड से दिल की बीमारियों से मरने का खतरा 66% बढ़ जाता है। डायबिटीज का जोखिम 12 % बढ़ता है। दिमागी बीमारी का रिस्क 50% ज्यादा है। लाइफ स्टाइल और फूड हैबिट पर बात करेंगे। मामला गंभीर है,योगिक जॉगिंग-स्ट्रेचिंग-पावर योग से पहले पसीना बहाना जरूरी है।
जंक फूड = लाइफ कट शॉर्ट
-
पिज्जा (300 कैलोरी) → बढ़ा रहा है हार्ट रिस्क
-
बर्गर (500+ कैलोरी) → ब्लड शुगर लेवल हाई
-
कोल्ड ड्रिंक (200 कैलोरी) → लिवर फैट + डायबिटीज
-
सैंडविच (सॉस + चीज़) → सोडियम ओवरलोड
फास्ट फूड स्लो लाइफ
आइटम छुपा खतरा शरीर पर असर
-
पिज्जा रिफाइंड मैदा + ज्यादा चीज़ + नमक मोटापा, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर
-
बर्गर ट्रांस फैट दिल की बीमारी का खतरा
-
कोल्ड ड्रिंक हाई शुगर-हाई फ्रक्टोज डायबिटीज, फैटी लीवर, मोटापा
-
सैंडविच प्रिजरवेटिव्स-सॉस शुगर-नमक ब्लड शुगर स्पाइक
सेहत को लेकर WHO की चेतावनी
-
वर्कआउट में लापरवाही पड़ेगी भारी
-
2030 तक बीपी-शुगर के 50 करोड़ नए मरीज
-
40% पेशेंट भारत बांग्लादेश,केन्या में
पर्सनैलिटी में बदलाव - लंबी जिंदगी
-
रोज वर्कआउट
-
प्रॉपर रुटीन
-
जिम्मेदार शख्स
-
स्ट्रॉन्ग विल पावर
-
प्रेशर में भी काम
पर्सनैलिटी में बदलाव - लंबी जिंदगी
-
लक्ष्य तय होना
-
आलस से दूर
-
सेल्फ मोटिवेशन
-
भरपूर एनर्जी
-
फास्ट रिकवरी
पर्सनैलिटी में बदलाव - लंबी जिंदगी
-
लंबी उम्र जीते हैं
-
लक्ष्य हासिल करते हैं
-
पॉजिटिव सोच
-
खुलकर बात करते हैं
रोज़ योग के फायदे
-
एनर्जी बढ़ेगी
-
बीपी कंट्रोल
-
वजन कंट्रोल
-
शुगर कंट्रोल
-
नींद में सुधार
-
बेहतर मूड
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।