1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खा रहे हैं ज्यादा आम तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं कई दिक्कतें

खा रहे हैं ज्यादा आम तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं कई दिक्कतें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 29, 2021 09:59 pm IST,  Updated : May 29, 2021 10:05 pm IST

आम का सेवन ज्यादा करने से आपको कई दिक्कतें हो सकती हैं। जानें आम का सेवन सीमित मात्रा में क्यों करना चाहिए और इसे खाने का सही समय क्या है।

Mango or Aam- India TV Hindi
Mango or Aam Image Source : INSTAGRAM/WHATSNEWBIJAPUR

फलों का राजा आम को कहा जाता है। आम ना केवल स्वाद में बेहतरीन होता है बल्कि देखने में भी अच्छा लगता है। आम की खासियत है कि बाजार में इसकी आपको कई वैरायटी मिल जाएंगी। चौसा आम, दशहरी आम, तोता आम, लंगड़ा आम के अलावा और कई तरह के आम आपको खाने को मिल जाएंगे। खास बात है कि जितनी तरह के आम होते हैं, उनका स्वाद भी एक दूसरे से बिल्कुल अलग होता है। रसीला और स्वाद में मीठा ये आम हर किसी का फेवरेट होता है। लेकिन क्या आपको पता है गर्मियों में सबसे ज्यादा मिलने वाले आम का सेवन करते वक्त आपको कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए। यहां तक कि इसका सेवन ज्यादा करने से आपको कई दिक्कतें भी हो सकती हैं। जानें आम का सेवन सीमित मात्रा में क्यों करना चाहिए और इसे खाने का सही समय क्या है। 

Mango or Aam
Image Source : INSTAGRAM/_.4OCLOCKMango or Aam

बहुत ज्यादा ना खाएं आम 

किसी भी चीज की अधिकता सेहत के लिए हानिकारक होती है। आम में बाकी फलों की अपेक्षा मीठापन ज्यादा होता है। इसी वजह से इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए। ज्यादा मीठा खाने की वजह से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसके अलावा बहुत ज्यादा आम खाने की वजह से वजन बढ़ना, फुंसी और मुंहासे की समस्या और लूज मोशन की समस्या हो सकती है। इसी वजह से आम का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। 

आम के साथ गलती से भी ना खाएं ये 5 चीजें, आपको कर सकती हैं बीमार

जानें क्या है आम खाने का सही वक्त 
कोशिश करें कि आम को सुबह के नाश्ते के समय या फिर दोपहर के लंच के बाद खाएं। ऐसा करना सेहत के लिए फायदेमंद होगा। सुबह आम को खाने से आपको एनर्जी का एहसास होगा। अगर आप रात में खाने के बाद आम खाते हैं तो इस आदत को तुरंत छोड़ चाहिए। इससे डाइजेशन पर खराब असर पड़ता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।