1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दांत दर्द की समस्या होने पर अपनाएं ये 4 आसान घरेलू उपाय, मिलेगी राहत

दांत दर्द की समस्या होने पर अपनाएं ये 4 आसान घरेलू उपाय, मिलेगी राहत

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 11, 2021 11:58 am IST,  Updated : Jul 11, 2021 12:10 pm IST

दांतों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं जैसे दांत में कीड़े या दांतों में सड़न या दांतों की सफाई ना रखना। इसे कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी ठीक किया जा सकता है।

toothache - India TV Hindi
दांत दर्द के लिए 4 आसान घरेलू उपाय    Image Source : INDIA TV

आज के समय में दांत दर्द एक आम समस्या बन गई है। ये कभी-कभी असहनीय हो जाती है। दांतों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं जैसे दांत में कीड़े या दांतों में सड़न, दांतों की सफाई ना रखने, कैल्शियम की कमी, बैक्टीरियल इंफेक्शन या फिर दांतों की जड़ों के कमजोर होने से भी होता है। बहुत से लोग दांत दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन, अगर आपको दवा खाना नहीं पसंद है तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर भी आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। जानिए दांतो की दर्द को दूर के करने के लिए 4 आसान घरेलू उपाय। 

भीगे हुए काले चने रोजाना सुबह खाएं खाली पेट, कई बीमारियों से करेगा बचाव

दांत दर्द के लिए 4 आसान घरेलू उपाय 

सरसों का तेल

सरसों का तेल लगभग हर घर में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दांत दर्द में राहत पाने के लिए लंबे समय से इसका इस्तेमाल होता आया है। इसके लिए तेल में चुटकी भर नमक मिक्स कर मसूढ़ों की मालिश करने से दांतों के दर्द से राहत पाई जा सकती है। 

नींबू

नींबू को स्वाद और सेहत दोनों के लिए खूब इस्तेमाल किया जाता है। ये विटामिन सी से भरपूर होता है और दांत दर्द में राहत पहुंचा सकता है। इसके लिए आपको दांत के दर्द वाली जगह पर नींबू का एक टुकड़ा लगाना है, इससे दर्द कम किया जा सकता है। 

आलू

आलू एक ऐसी सब्जी है जिसके बिना सब्जी बनाना मुश्किल सा लगता है। आलू को दांतों के दर्द में काफी असरदार माना जाता है।  आलू के टुकड़े को दर्द वाली जगह पर रखने से दांतों के दर्द से राहत मिल सकती है। 

अमरूद की पत्ती

अमरूद एक ऐसा फल है जिसे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही इसकी पत्तियां भी गुणों से भरपूर होती हैं। दांत दर्द में अमरूद की ताजी पत्तियां चबाने से दर्द में आराम मिल सकता है। 

पढ़ें अन्य संबंधित  खबरें- 

ये 5 आदतें आपकी स्किन को धीरे-धीरे कर रहीं खराब, जानें क्या हैं वो

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।