1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मी में वजन घटाने के लिए रोज सुबह पी लें ये पानी, दिनभर पेट भी रहेगा ठंडा

गर्मी में वजन घटाने के लिए रोज सुबह पी लें ये पानी, दिनभर पेट भी रहेगा ठंडा

 Written By: Bharti Singh
 Published : Apr 20, 2024 06:30 am IST,  Updated : Apr 20, 2024 06:30 am IST

Fennel Seeds For Weight Loss: वजन घटाने में सौफ मदद करती है। आप सुबह उठते ही 1 गिलास सौंफ का पानी पीते हैं तो इससे मोटापा कम होगा और गर्मी में पेट भी ठंडा रहेगा। डाइटिशियन से जानते हैं सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से क्या फायदा होगा?

सौंफ का पानी- India TV Hindi
सौंफ का पानी Image Source : INDIA TV

वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। एक बार मोटापा शरीर पर चढ़ जाए तो कम करना मुश्किल हो जाता है। एक्सरसाइज, डाइट और कई नुस्खे अपनाने के बाद वजन कम होता है। गर्मी में मोटापा घटाने के लिए आप डाइट में सौंफ वाला पानी शामिल कर सकते हैं। सौंफ मोटापा कम करने में हेल्प करती है और साथ ही पेट को ठंडा रखने में मदद करती है। सौंफ का पानी लिवर को डिटॉक्स करता है जिससे शरीर में फैट कम जमा होता है। न्यूट्रीशियन, वेट लॉस कोच और कीटो डाइटिशियन डॉक्टर स्वाति सिंह से जानते हैं सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से क्या फायदे होते हैं?

खाली पेट सौंफ का पानी पीने के फायदे

  • अगर आप सुबह सौंफ वाला पानी पीते हैं तो इससे आपका पाचन मजबूत होता है और डाइजेशन में मदद मिलती है।

  • सौंफ का पानी लिवर को डिटॉक्सिफाई और क्लीन करता है। जिससे शरीर में ज्यादा फैट जमा नहीं हो पाता है।

  • अगर किसी को कब्ज की समस्या रहती है या फिर किसी को गैस बहुत होती है तो ऐसे लोगों को सुबह सौंफ वाला पानी पीने से फायदा होता है

  • सौंफ का पानी पीने से ब्लड प्रेशर ठीक रहता है और बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

  • सौंफ में बहुत ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है, जो आपके पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

  • सौंफ का पानी शरीर और दिमाग को शांत करने का काम करता है। जिन लोगों को ऑफिस या काम में स्ट्रेस रहता है उन्हें दिनभर सौंफ का पानी पीने से आराम मिलेगा।

  • बच्चों को फीड कराने वाली मां को भी सौंफ का पानी फायदा करता है इससे दूध ज्यादा बनता है।

कैसे तैयार करें सौंफ का पानी

सौंफ का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी लें और उसमें एक चम्मच सौंफ के बीज डाल दें। रातभर इस पानी को ऐसे ही रहने दें और सुबह इसे हल्का गुनगुना या फिर ऐसे ही छानकर पी लें। गर्मी में आप इस पानी को ऐसे ही पी सकते हैं। आप चाहें तो सौंफ को फेंक दें या फिर इसे चबाकर खा लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।