1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एक्सरसाइज़ और डाइट के बाद भी इन आदतों की वजह से वजन नहीं होता है कम, Fitness coach ने बताया असली कारण

एक्सरसाइज़ और डाइट के बाद भी इन आदतों की वजह से वजन नहीं होता है कम, Fitness coach ने बताया असली कारण

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 19, 2026 11:04 am IST,  Updated : Jun 19, 2026 11:07 am IST

अगर डाइट और एक्सरसाइज़ के बाद भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो इसके पीछे रोजाना की जाने वाली ये कुछ आम गलतियां वजन हो सकती हैं। एक्सपर्ट बता रहे हैं वो कौन सी आदतें हैं?

वेट लॉस टिप्स - India TV Hindi
वेट लॉस टिप्स Image Source : UNSPLASH

अगर आप हेल्दी खाना खा रहे हैं और रेगुलर एक्सरसाइज़ कर रहे हैं उसके बाद भी वज़न कम नहीं हो रहा है तो हो सकता है इसके पीछे आपकी कुछ आदतें ज़िम्मेदार हों जिन पर आप कभी ध्यान नहीं देते। कुछ आदतें चुपचाप आपकी कैलोरी इनटेक बढ़ाती हैं, जिससे वज़न कम करना मुश्किल हो जाता है। चेन्नई के 'स्लो बर्न मेथड' के फ़ाउंडर, 'क्वाड फ़िटनेस' के को-फ़ाउंडर और हेड कोच फ़िटनेस कोच राज गणपथ ने 17 जून को शेयर किए गए एक इंस्टाग्राम वीडियो में चार ऐसी आदतों के बारे में बताया है जो देखने में नुकसानदायक नहीं लगतीं, लेकिन एक्सरसाइज़ और डाइट के बाद भी रोज़ाना की कैलोरी इनटेक को बढ़ाती हैं।

इन आदतों की वजह से नहीं कम होता है वजन:

  • नींद की कमी: नींद की कमी होने से ज़्यादा कैलोरी वाले खाने का मन तेजी से करता है। कम सोने से शरीर को एनर्जी पाने के लिए मीठी, स्टार्च वाली चीजें खाने का मन करता है। वे बताते हैं, जब आपकी नींद पूरी नहीं होती, तो ज़्यादा कैलोरी वाला खाना बहुत लुभावना लगता है। आप चाहे जितना भी खुद को रोकने की कोशिश करें, किसी न किसी तरह आप सामान्य से थोड़ा ज़्यादा मीठा खा लेते हैं।

  • डाइट में प्रोटीन और सब्जियों का न होना: अगर आपकी डाइट में प्रोटीन और फाइबर नहीं हैं तो इसका मतलब है कि आपकी थाली में कार्बोहाइड्रेट और फ़ैट की मात्रा ज़रूरत से ज़्यादा है। कार्बोहाइड्रेट खाने से भूख जल्दी लगती है नतीजतन, पेट भरने के लिए आप ज़्यादा खाना खा सकते हैं जिससे दिन भर में ज़्यादा कैलोरी ली जा सकती है। वहीं, प्रोटीन और फाइबर आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। इसलिए अपनी डाइट में प्रोटीन और फ़ाइबर को तरजीह दें।

  • डिहाइड्रेशन: फ़िटनेस कोच के अनुसार, डिहाइड्रेशन कभी-कभी आपके दिमाग को प्यास को भूख समझने का धोखा दे सकता है। इस वजह से आप स्नैक्स या ज़्यादा खाना खा सकते हैं, जबकि आपके शरीर को असल में कैलोरी के बजाय पानी की ज़रूरत होती है।

  • ज़रूरत से ज़्यादा एक्सरसाइज़: अगर आप बहुत ज़्यादा एक्सरसाइज़ कर रहे हैं तो इस वजह से भी वजन बढ़ सकता है। दरअसल, बहुत ज़्याद वर्कआउट करने से शरीर पर तनाव पड़ता है जिससे भूख बढ़ जाती है। ज़्यादा भूख लगने से आप जाने अनजाने ज़्याद खा लेते हैं 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।