1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मासिक धर्म की हर समस्या योगासन से होगी दूर, बता रहे हैं स्वामी रामदेव

मासिक धर्म की हर समस्या योगासन से होगी दूर, बता रहे हैं स्वामी रामदेव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 26, 2020 11:33 am IST,  Updated : Apr 26, 2020 11:57 am IST

स्वामी रामदेव ने आज आधी आबादी से जुड़ी समस्या पर बात की, रामदेव ने योगासन के साथ औषधि और घरेलू उपाय भी बताए।

महिलाएं हर महीने पीरियड्स से गुजरती हैं, और इससे जुड़ी कई समस्याओं का महिलाओं को सामना करना पड़ता है। अनियमित पीरियड्स, अधिक ब्लीडिंग जैसी तमाम समस्याओं का सामना महिलाएं लगभग हर महीने करती हैं। स्वामी रामदेव आज कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिससे पीरियड्स से जुड़ी आपकी हर समस्या दूर होगी। स्वामी रामदेव ने इसके लिए योगासन भी बताए साथ ही घरेलू उपाय भी बताएं।

रामदेव ने बताया कि हर सुबह आधे घंटे के लिए आप गर्म पानी की पट्टी पेट और कमर में बांध लीजिए। पूरे महीने आप ये करें, पीरियड्स के दौरान भी आप ये करें इसे पेट में बांधकर आप कपालभाति भी करें। इससे पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। लिकोरिया, अधिक ब्लीडिंग, अनियमित पीरियड्स की समस्याएं दूर होंगी।

मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं के लिए योग

स्वामी रामदेव ने बताया कि हर रोज सुबह सूर्य नमस्कार करिए, अनुलोम विलोम और कपालभाति कीजिए, पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। स्वामी रामदेव ने बताया कि घृत कुमारी के सेवन से  पीरियड्स से जुड़ी आपकी समस्याएं दूर होंगी साथ ही इससे यौवन भी बरकरार रहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।