1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आंखों में होने वाली फुंसी या गुहेरी का घर पर ऐसे करें इलाज, मिलेगी राहत

आंखों में होने वाली फुंसी या गुहेरी का घर पर ऐसे करें इलाज, मिलेगी राहत

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Jul 29, 2021 02:03 pm IST,  Updated : Jul 29, 2021 02:03 pm IST

गर्मी के मैसम में आंखों से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। इन्हीं में से एक हैं गुहेरी या फुंसी। ये पलकों पर बाहर या फिर अंदर की तरफ होता है। इसके कारण आंखों में तेज दर्द और सूजन होता है।

eyecare tips - India TV Hindi
eyecare tips  Image Source : INDIA TV

आंखों में गुहेरी की समस्या हर उम्र के लोगों को हो सकती है। इसमें आंखों की पलकों के नीचे या उपर लाल रंग का दाना हो जाता है। भले ही यह समस्या देखने में छोटी लगे लेकिन इसके कारण आंखों में तेज दर्द, जलन, खुजली और बार-बार आंसू आने जैसी प्रॉब्लम हो जाती है। समय रहते इसका इलाज करने पर आप आंखों को सुरक्षित रख सकते है। आज हम आपको गुहेरी की समस्या को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जिससे आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

आंखों के नीचे डार्क सर्कल लुक खराब कर देते हैं? आलू और दूध के नुस्खे से होंगे छूमंतर

आंखों में गुहेरी के लक्षण 

  1. दर्द और सूजन
  2. आंसू आना
  3. आंखों में पपड़ी बनना
  4. खुजली होना

गुहेरी की समस्या को दूर करने के लिए आजमाएं ये आसान घरेलू उपाय 

हल्दी

पानी गर्म करके उसमें थोड़ी-सी हल्दी मिल लें। इसमें कपड़ा भिगोकर आंखों की सिकाई करें। दिन में 3-4 बार ऐसा करने से यह समस्या खत्म हो जाएगी।

कैस्‍टर ऑयल

कैस्टर ऑयल, गुहेरी के इलाज और उन्हें जल्दी ठीक करने के लिए उपयोगी है। आंखों को अच्छी तरह से धो लें और उन पर गर्म पानी में कॉटन को भिगो कर सेंक लें। सिंकाई के बाद थोड़ी मात्रा में कैस्टर ऑयल लेकर उसे गुहेरी पर लगा लें। दिन में इस प्रयोग को 2 बार करना बेहतर होता है।

चंदन

चंदन की तासीर ठंडी होती है और ये दिमाग को ताजगी और स्फूर्ति देता है। इसी लिए पुराने समय से ही चंदन का टीका माथे पर लगाने की परंपरा है। चंदन आंखों को भी ठंडक प्रदान करता है और गुहेरी को ठीक करता है। इसके लिए चंदन की लकड़ी को सिल पर या किसी साफ पत्थर पर घिसकर इसका गाढ़ा लेप बना लें और इसे गुहेरी पर लगाएं। इससे आंखों की गुहेरी दो दिन में ठीक हो जाएगी।

बादाम तेल 

बादाम आंखों ही नहीं पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है। इसका तेल आंखों की गुहेरी को भी ठीक करता है। इसके लिए बादाम को थोड़े से दूध में रात भर भिगा कर रख दें। सुबह इस भीगे हुए बादाम को सिल पर घिस कर लेप तैयार कर लें और इस लेप को गुहेरी पर लगाएं। आप चाहें तो सीधे बादाम का तेल गुहेरी पर लगा सकते हैं। इससे गुहेरी ठीक हो जाएगी और आंखों की रौशनी भी बढ़ेगी।

गर्म पानी से सिंकाई

गुहारी होने पर इसकी गर्म पानी से सिंकाई करने पर ये ठीक हो जाती है। इसके लिए पहले थोड़ा सा पानी गर्म कर लें और उसमें अच्छे से साफ किया हुआ सूती कपड़ा भिगाकर निचोड़ लें और इससे फुंसी वाली जगह पर सिंकाई करें। इससे आपके आंखों की सूजन कम हो जाएगी और दर्द में भी आराम मिलेगा।

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें- 

Mouth Ulcer Remedies: मुंह के छालों से न हों परेशान, ये 5 उपाय पहुंचाएंगे आराम

खर्राटे के कारण हो सकती हैं कई बीमारियां, स्वामी रामदेव से जानें समस्या को दूर करने के कारगर उपाय

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।