1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह उठते ही महसूस होती है एनर्जी की कमी, कहीं लिवर खराब होने का संकेत तो नहीं?

सुबह उठते ही महसूस होती है एनर्जी की कमी, कहीं लिवर खराब होने का संकेत तो नहीं?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 10, 2024 06:30 am IST,  Updated : Oct 10, 2024 06:30 am IST

अगर आपको भी सुबह उठते ही एनर्जेटिक महसूस होने की जगह थकान महसूस होती है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। आइए लिवर डैमेज के कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानते हैं।

लिवर डैमेज के लक्षण- India TV Hindi
लिवर डैमेज के लक्षण Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से लोगों की लिवर हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। लिवर से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। लिवर डैमेज के लक्षणों को समय रहते पहचान लेना बेहद जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब आपका लिवर खराब हो रहा होता है, तब आपका शरीर में बार-बार कुछ कॉमन लक्षण दिखाई देते हैं। इस तरह के लक्षणों को नोटिस करते ही आपको अलर्ट हो जाना चाहिए।

थकान महसूस होना

अगर आप सेहतमंद हैं तो सुबह-सुबह आप एनर्जेटिक फील करेंगे। वहीं, अगर आपको हर रोज सुबह थका हुआ महसूस होता है, तो ये लक्षण लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। अगर 7-8 घंटे की साउंड स्लीप लेने के बाद भी आपको सुबह एनर्जी की कमी महसूस होती है तो ये खतरे का सिग्नल हो सकता है। इसके अलावा त्वचा या फिर आंखों का रंग पीला पड़ जाना भी आपके लिवर की खराब सेहत का संकेत हो सकता है।

उल्टी या फिर जी मिचलाना

सुबह-सुबह उठते ही उल्टी या फिर जी मिचलाने जैसे लक्षण भी लिवर डैमेज की तरफ इशारा कर सकते हैं। इसके अलावा पेट में दर्द महसूस होना भी इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका लिवर खराब हो रहा है। दरअसल, लिवर डैमेज होने की वजह से आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर आपको भी अपने शरीर में इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं, तो आपको तुरंत किसी अच्छे से डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना चाहिए।

क्या काम करता है लिवर?

खुद को सेहतमंद बनाए रखने के लिए आपको अपनी लिवर हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए। लिवर आपकी बॉडी में जमा गंदगी को बाहर निकालता है। खाना पचाने से लेकर एनर्जी स्टोर करने तक, लिवर आपकी सेहत को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।