1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पाचन को ठीक रखने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स, नहीं होगी कोई दिक्कत

पाचन को ठीक रखने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स, नहीं होगी कोई दिक्कत

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Oct 22, 2021 10:48 pm IST,  Updated : Oct 26, 2021 09:29 am IST

पाचन को दुरुस्त रखने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। ये टिप्स बहुत आसान हैं। इन्हें अपनाकर आप अपनी सेहत को अच्छा रख सकते हैं।

Food- India TV Hindi
Food Image Source : INSTAGRAM/VERDUREWELLNESSCLINIC

कई लोगों को ये दिक्कत होती है कि खाना तो खा लेते हैं लेकिन खाना सही तरीके से पच नहीं पाता। इस वजह से उन्हें कई तरह की सेहत संबंधी परेशानियां होने लगती हैं। जैसे कि पेट में दर्द होना, एसिडिटी, कब्ज और लूज मोशन। अगर आप भी कुछ भी खाने के बाद इन सब परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो ये कुछ टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। जानिए ये टिप्स क्या हैं और किस तरह से आपका डाइजेशन अच्छा बनाए रखने में सहायता कर सकते हैं।

Food in fridge
Image Source : INSTAGRAM/HELLIESJOURNEYFood in fridge

किडनी को हेल्दी बनाए रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

खाएं फ्रेश फूड 

हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आप ताजा बना हुआ खाना ही खाएं। कई लोग फ्रिज में खाना खूब सारा बनाकर रख देते हैं और उसे कई दिनों तक खाते हैं। इस तरह से कई दिनों का बासी खाना खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए हमेशा ये कोशिश करें कि जब आपको खाना खाना हो तभी पकाएं और खाएं।

जब भूख लगे तभी खाना खाएं
कई बार ऐसा होता है कि लोग भूख ना लगने पर भी गले तक खा लेते हैं। ऐसा करना भी आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। आप इस बात की कोशिश करें कि सही शेड्यूल बनाएं। ऐसा करने से आपको सही समय पर भूख लगेगी।  इस बात का ध्यान रखें कि आपकी खाने की थाली में हरी पत्तेदार सब्जी जरूर हो। इसके साथ ही मौसमी फल भी हो।

खाने को ठीक से चबाएं
कई बार लोग खाना इतनी जल्दी-जल्दी खाते हैं कि उसे ठीक से चबाते नहीं हैं। खाने को ठीक से ना चबाने की वजह से डाइजेशन संबंधी दिक्कत हो सकती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि खाना खाते वक्त भोजन को अच्छी तरह से चबाएं। ऐसा करने से आपको पाचन संबंधी किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

डायबिटीज पेशेंट के लिए असरदार है सेब का सिरका, जानें सेवन का तरीका और सही मात्रा

Water
Image Source : INSTAGRAM/KRISTINAKAPSAWater

खूब पिएं पानी
शरीर के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है। हर किसी को एक दिन में कम से कम 4 से 5 लीटर पानी पीना चाहिए। पानी पीने से शरीर डिहाइड्रेशन से बचा रहेगा। इसके साथ ही आपको कब्ज, सिरदर्द और किडनी जैसी गंभीर परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।