1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. स्विमिंग से लेकर ब्रीदिंग तक फेफड़ों को मजबूत और हेल्दी बनानए रखने के लिए करें ये लंग्स एक्सरसाइज

स्विमिंग से लेकर ब्रीदिंग तक फेफड़ों को मजबूत और हेल्दी बनानए रखने के लिए करें ये लंग्स एक्सरसाइज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 24, 2021 11:33 am IST,  Updated : May 24, 2021 11:41 am IST

इन लंग्स एक्सरसाइज को नियमित तौर पर करने से आपको सांस की समस्या होने का खतरा काफी कम हो जाएगा।

lungs exercise - India TV Hindi
फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए एक्सरसाइज  Image Source : INSTAGRAM/#HEALTHY LUNGS

कोरोना वायरस का संक्रमण फेफड़ों पर अटैक करता है। इस वजह से सांस लेने में परेशानी तो होती है है। साथ ही बीमारी से रिकवर हुए मरीजों के लंग्स काफी कमजोर हो जाते हैं। इसके अलावा प्रदूषण या धूम्रपान जैसी गलत आदतें भी फेफड़े को कमजोर बना सकती हैं। लेकिन, आप रोजाना कुछ एक्सरसाइज करके अपने फेफड़ों को मजबूत बना सकते हैं और फिर से खुलकर गहरी सांस ले सकते हैं। आइए उन लंग्स एक्सरसाइज के बारे में जानते हैं, जो फेफड़ों को हेल्दी बनाती हैं।

ब्लड शुगर को क्योर करने में कारगर है आयुर्वेदिक उपाय, कुछ ही दिनों में छूट जाएगी दवा और इंसुलिन

स्विमिंग  

स्विमिंग करते समय आपके फेफड़े काफी सक्रिय रहते हैं और गहरी सांस लेने और देर तक थामे रखने का अभ्यास करते हैं। इससे फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और लंग्स मसल्स पर सकारात्मक दबाव पड़ता है। स्विमिंग एक बेहतरीन लंग एक्सरसाइज है।

ब्रीदिंग  

ब्रीदिंग एक्सरसाइज करके आप अपनी सांस रोकने की क्षमता को कंट्रोल कर सकते हैं। इससे आपका शरीर शांत होता है और श्वसन तंत्र पर तनाव कम होता है। इसके अलावा ब्रीदिंग एक्सरसाइज के दौरान लंबी और गहरी सांस लेने से फेफड़े पूरी तरह खुलने लगते हैं।

नेक्रोटाइजिंग पैंक्रियाइटीस की समस्या हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए कारगर इलाज

योग 

शरीर के किसी भी भाग को मजबूत बनाने के लिए योगा बेहतरीन उपाय है। योग के दौरान गहरी और लंबी सांस लेने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है। जिससे फेफड़ों को उचित पोषण प्राप्त हो पाता है। इसके साथ ही गहरी सांस लेने से हम ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन ग्रहण कर पाते हैं और फेफड़े स्वस्थ होने के दिशा में अग्रसर हो जाते हैं।

कार्डियो  

रनिंग या अन्य कार्डियो एक्सरसाइज का अभ्यास करने के लिए आपको काफी सारी ऑक्सीजन की जरूरत होती है। जिसके लिए आपके फेफड़े अतिरिक्त मेहनत करते हैं। यह मेहनत फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाने में काफी कारगर साबित होती है। इसलिए फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए आलस को छोड़ एक्सरसाइज पर ज्यादा ध्यान दें।

नोट- ऊपर दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है। इसमें किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। 

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें- 

Headache Remedies: सिरदर्द से रहते हैं परेशान, इन आसान तरीकों को अपनाने से मिलेगी राहत

कोरोना में मोटापे से बढ़ जाती है परेशानी, योग और घरेलू उपायों से घर बैठे घटाएं वजन, स्वामी रामदेव से जानिए आसान तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।