1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाई ब्लड प्रेशर से लेकर इन 5 बीमारियों में फायदेमंद है अदरक का सेवन, जानिए कैसे BP को कंट्रोल रखने में करती है मदद

हाई ब्लड प्रेशर से लेकर इन 5 बीमारियों में फायदेमंद है अदरक का सेवन, जानिए कैसे BP को कंट्रोल रखने में करती है मदद

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jan 10, 2025 07:52 am IST,  Updated : Jan 10, 2025 07:52 am IST

Ginger For High Blood Pressure: सर्दियों में सुबह की चाय से लेकर खाने तक सभी के घरों में अदरक का खूब इस्तेमाल होता है। अगर आप अदरक खाने से बचते हैं तो जान लें हाई ब्लड प्रेशर से लेकर इन 5 बीमारियों में अदरक का सेवन बहुत फायदेमंद माना गया है।

हाई ब्लड प्रेशर में अदरक का सेवन- India TV Hindi
हाई ब्लड प्रेशर में अदरक का सेवन Image Source : FREEPIK

ठंड के दिनों में जिस तरह की हमारी लाइफस्टाइल हो जाती है उससे शरीर में कई समस्याएं पैदा होने और बढ़ने का खतरा रहता है। हालांकि सर्दियों में ऐसी कई खाने-पीने की चीजें आती हैं जो आपकी इन समस्याओं को कम कर सकती हैं। सर्दियों में कम फिजिकल एक्टिविटी और सिकुड़ती धमनियों के कारण ब्लड प्रेशर हाई होने लगता है। खासतौर से जो लोग ज्यादा तनाव लेते हैं या जिनका लाइफस्टाइल पैटर्न बिगड़ा हुआ है उनमें बीपी की समस्या दूसरों के मुकाबले ज्यादा देखी जाती है। ज्यादा तला-भूना खाने, जंक फूड खाने, कोई व्यायाम न करने, अच्छी नींद न लेने से ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती है। ऐसे में कुछ नेचुरल चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए एक बेहद फायदेमंद और नेचुरल फूड है अदरक का सेवन करना। अदरक खाने से न सिर्फ ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है बल्कि इससे कई दूसरी बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है। सर्दियों में अदरक को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अदरक बीपी को नॉर्मल रखने में मदद करती है।

हाई ब्लड प्रेशर में अदरक का सेवन

अदरक में ऐसे कई बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं जो बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने में मदद करते हैं। अदरक में जिंजरोल और शोगोल जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। जो हाई ब्लड प्रेशर को काबू में करने में मदद करते हैं। अदरक खाने से ब्लड वेसल्स रिलैक्स होती हैं और खून का संचार यानि शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। ये सारे फैक्टर्स बीपी के मरीज के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।

अदरक कौन सी बीमारियों में फायदेमंद है?

ठंड के दिनों में अदरक का सेवन जरूर करना चाहिए। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर के किसी भी हिस्से में आई सूजन को कम करने में कारगर साबित होते हैं। अदरक खाने से बॉडी डिटॉक्स होती है। जोड़ों और मांसपेशियों अगर दर्द रहता है तो अदरक का सेवन फायदेमंद माना गया है। सर्दी जुकाम का रामबाण इलाज है अदरक। अगर वजन घटाना चाहते हैं तो इसके लिए भी अदरक का सेवन फायदेमंद माना जाता है। अदरक खाने से वायरल और मौसमी इंफेक्शन के खतरे से बचा जा सकता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।