1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन गंभीर बीमारियों में अदरक है अमृत समान, जानें दिन में कब और कैसे करें इसका सेवन?

इन गंभीर बीमारियों में अदरक है अमृत समान, जानें दिन में कब और कैसे करें इसका सेवन?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 05, 2024 08:48 am IST,  Updated : Feb 05, 2024 08:48 am IST

आयुर्वेद में अदरक को गुणों की खान कहा गया है। इसके सेवन से आप कई गंभीर बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं इसका सेवन दिन में कब और कैसे करना चाहिए?

Health Benefits Of Ginger- India TV Hindi
Health Benefits Of Ginger Image Source : SOCIAL

अदरक का इस्तेमाल यूँ तो ज़्यादातर चाय में किया जाता है। बिना अदरक की चाय किसी काम की नहीं होती। सब्जियों के मसाले में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ये छोटा सा दिखने वाला मसाला सिर्फ चाय का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि आपकी सेहत के लिए भी बेहद लाभकरी है। आयुर्वेद में अदरक को गुणों की खान कहा गया है। इसके सेवन से आप कई गंभीर बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर अदरक सिर्फ सर्दी जुकाम और खांसी के लिए संजीवनी बूटी है लेकिन इनके साथ ये इन कुछ गंभीर बीमारियों में भी बेहद कारगर है। दरअसल, अदरक में मौजूद कई पोषक तत्व जैसे- आयरन, कैल्शियम, आयोडीन, क्लोरीन और विटामिन आपके शरीर को कई बीमारियों से दूर रखते हैं। चलिए जानते हैं अदरक आपको किन बीमारियों से बचाएगा साथ ही दिन में कब और कैसे इसका सेवन करना चाहिए?

इन परेशानियों में कारगर है अदरक का सेवन

  1. एसिडिटी: अगर खाना खाने के बाद एसिडिटी और हार्ट बर्न की समस्या है, तो अदरक के पानी का सेवन करें। यह बॉडी में जाकर एसिड की मात्रा को कंट्रोल करता है। इसलिए खाना खाने के 10 मिनट बाद एक कप अदरक का जूस पिएं।
  2. मोटापा में है असरदार: रोजाना अगर आपने अदरक के जूस का सेवन किया तो कुछ ही दिनों में आपको मोटापा से निजात मिल जाएगा। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जिससे आपको पेट की चर्बी से भी निजात मिल जाता है।
  3. डायबिटीज करे कंट्रोल: अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो आप अदरक के पानी का सेवन कर सकते है। इससे बॉडी पर ब्लड शुगर का लेवल कम हो जाता है। जिससे डायबिटीज की आशंका खत्म हो जाती है।
  4. कमजोर इम्यूनिटी को बढ़ाये: अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है और आप बहुत जल्द मौसमी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं साथ ही सर्दी-खांसी से परेशान रहते हैं तो आपको अदरक का सेवन ज़रूर करना चाहिए। 
  5. जोड़ों का दर्द करे दूर: जोड़ों के दर्द को दूर करने में भी इस चाय का असर दिखता है। यह चाय दर्द को खींच लेती है और घुटनों में या हाथ-पैरों की उंगलियों में दर्द हो तो उसे दूर कर देती है।  
  6. पीरियड के दर्द में असरदार: मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स से छुटकारा दिलाने में भी इस चाय का अच्छा असर नजर आता है। साथ ही उल्टी आने लगे या फिर जी मिचलाने लगे तो अदरक की चाय पी लें। उल्टी आने से रुक जाती है।  

इन 5 गंभीर समस्याओं की वजह से सुबह उठते ही बॉडी में होने लगता है तेज दर्द, अकड़ जाता है शरीर

कैसे करें सेवन?

अदरक का सेवन तो आमतौर पर चाय में डालकर किया जाता है। लेकिन अगर आप इसका ज़्यादा फायदा चाहते हैं तो आप चाय की बजाय इसका पानी पियें। अदरक का पानी बनाने के लिए इसे कद्दूकस कर लें। अब एक गिलास पानी में कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर पानी को छी तरह उबाल लें। अब इस पानी को छानकर चाय की तरह चुस्कियां लेकर पिएं। स्वाद के लिए इस पानी में आप शहद ही मिला सकते हैं।  

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

मोटापे का काल है दालचीनी, बस ऐसे करें इस्तेमाल बॉडी की झूलती-लटकती चर्बी होगी गायब

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।