1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आंखों की रोशनी बढ़ाने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखने के लिए करें अंगूर का सेवन, जानें 5 बड़े फायदे

आंखों की रोशनी बढ़ाने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखने के लिए करें अंगूर का सेवन, जानें 5 बड़े फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 14, 2021 07:35 pm IST,  Updated : Feb 14, 2021 07:35 pm IST

सभी तरह के फल सेहत के लिए अच्छे होते हैं। इसी तरह से अंगूर खाने के भी कई फायदे हैं। इसका सेवन करने से कई तरह की बामारियां दूर रहती हैं।

अंगूर खाना सेहत के लिए...- India TV Hindi
अंगूर खाना सेहत के लिए है फायदेमंद  Image Source : INSTAGRAM/SEBAMIGUELSL

ठंड कम होने के साथ ही धीरे-धीरे मौसम में बदलाव आने लगा है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में भी कुछ बदलाव जरूर करना चाहिए। बदलते मौसम के साथ मौसमी फलों और सब्जियां को डाइट का हिस्सा बनाना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। फलों की बात करें तो इन दिनों अंगूर खूब खाया जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ ये फल कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा इम्यूनिटी मजबूत करने से लेकर कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद करता है। 

पेट-कमर की चर्बी कम करने का शानदार फार्मूला, बस खाना खाने के बाद ऐसे करें जीरा, अजवाइन का सेवन

अंगूर में होते हैं कई पोषक तत्व 

अंगूर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी के साथ-साथ पोटेशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फ्लेवोनॉयड्स अंगूर में पाए जाने वाला सबसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट तत्व है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर, ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड भी पाया जाता है।

आंखो की रोशनी और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में सहायक है अंगूर

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाएं अंगूर 

grapes for eyes
Image Source : INSTAGRAM/ACUITYVISIONSCRANTONआंखों के लिए फायदेमंद होता है अंगूर 

अंगूर में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए बेहद लाभकारी मानी जाता है। जिन लोगों को आंखों से जुड़ी समस्या है वे अपनी डाइट में अंगूर को शामिल कर सकते हैं। 

Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें 'ब्राउन राइस', कई बीमारियां रहेंगी दूर

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है अंगूर 

अंगूर पोटैशियम और फॉस्फोरस का बेहतरीन सोर्स माना जाता है जो हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए बेस्ट है। पोटैशियम नेचुरल डाइयूरेटिक है जिससे किडनी से सोडियम ज्यादा एक्सक्रीट होता है और ब्लड वेसल्स रिलैक्स हो जाती हैं। इससे ब्लड प्रेशर को मेंटेन रखने में मदद मिलती है। हाई बीपी के मरीजों को हफ्ते में तीन से चार दिन अंगूर खाने की सलाह दी जाती है। 

अंगूर खाने से दूर रहती हैं ये बीमारियां

थकान और कमजोरी रहेगी दूर

जो लोग काम के दौरान जल्दी थक जाते हैं उन्हें अंगूर का सेवन करना चाहिए। ये एक ऐसा फल है जिसका सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए भी अंगूर का सेवन किया जाता है। इससे शारीरिक कमजोरी दूर होती है।  

grapes for skin problems
Image Source : INSTAGRAM/SKINCAREUPHORIAस्किन प्रॉब्लम्स को दूर रखता है अंगूर 

त्वचा की समस्याओं को रोकता है

अंगूर उम्र बढ़ने और अन्य त्वचा की समस्याओं के संकेत को रोक सकता है। जब एक आम मुंहासे दवा बेंजोयल पेरोक्साइड के साथ जोड़ा जाता है, तो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ता है। अंगूर त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में काफी मददगार हो सकता है। इसका सेवन हेल्दी स्किन पाने में मददगार है। 

डायबिटीज पेशेंट का ब्लड शुगर कंट्रोल करने में असरदार है अरबी के पत्ते, ऐसे करें सेवन

डायबिटीज मरीजों को खाना चाहिए अंगूर 

मधुमेह से ग्रसित लोगों को अंगूर का सेवन करना चाहिए। ये शरीर में शुगर के लेवल को कम करने का काम करता है। इसके अलावा ये आयरन का भी एक बेहतरीन माध्यम है। 

यहां पढ़ें हेल्थ की अन्य खबरें- 

Weight Loss Tips: वजन घटाने में कारगर हैं हलीम के बीज, जानिए कैसे करना है सेवन

वैलेंटाइन डे पर स्वामी रामदेव से सीखिए 'पेयर योगासन', सेहत के साथ रिश्ता भी होगा मजबूत

पेट-कमर की चर्बी कम करने का शानदार फार्मूला, बस खाना खाने के बाद ऐसे करें जीरा, अजवाइन का सेवन

नोट- ऊपर दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान के लिए है। इसके लिए किसी डॉक्टर की सलाह नहीं ली गई है। ज्यादा जानकारी के लिए चिकित्सक की सलाह लें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।