1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Health Tips : अगर आप रहते हैं बदन दर्द से परेशान तो अपनाएं ये तरीका, जल्द मिलेगा आराम

Health Tips : अगर आप रहते हैं बदन दर्द से परेशान तो अपनाएं ये तरीका, जल्द मिलेगा आराम

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 11, 2021 04:29 pm IST,  Updated : Sep 11, 2021 06:33 pm IST

अगर आप बदन दर्द के समस्या से परेशान रहते हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर आपको तुरंत राहत मिल सकती है।

काम के दौरन हो रहा है...- India TV Hindi
काम के दौरन हो रहा है बदन दर्द तो अपनाएं ये तरीका   Image Source : INDIA TV

आजकल थकान और बदन दर्द होना एक आम समस्या है। फिर चाहे घर का काम करने के दौरान हो या ऑफिस में या कुछ और काम करने के दौरान। ऐसे में अक्सर लोगों को बदन दर्द की शिकायत रहती है। कुछ लोग ऑफिस में शाम होते-होते बहुत ही थका हुआ महसूस करने लगते हैं। कई लोग इस समस्‍या को दूर करने के लिए पेन किलर दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन इन पेन किलर का असर जब तक रहता है तब तक आराम तो मिल जाता है, उसके बाद फिर जैसे ही दवाओं का असर खत्म होता है दर्द दोबारा से शुरू हो जाता है। ऐसे में अगर आप इन दवाओं का सेवन अधिक करते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन घरेलू नुस्‍खों को अपनाकर आपको तुरंत राहत मिल सकती है और इसका कोई साइड इफेक्‍ट भी नहीं होगा। आइए जानते हैं।

हल्दी का दूध हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध गर्म करके उसमें थोड़ा सा हल्दी पाउडर डालकर मिला लें और फिर इसका सेवन करें। इससे आपके शरीर का दर्द कम हो सकता है। हल्दी दूध आपके लिए कई तरह से मददगार साबित होती है। 

हल्दी दूध

हल्दी दूध
Image Source : INSTAGRAM/SELROTI_KUNALहल्दी दूध

अदरक

अदरक सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो बॉडी के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप एक कप पानी में कुछ अदरक के टुकड़े डालकर उबाल लें और फिर इसे छानकर पिएं। ऐसा करने से शरीर के दर्द से छुटकारा मिल सकता है। 

सेब का सिरका

सिरका हमारे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से बॉडी के दर्द और सूजन को कम किया जा सकता है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी में एक बड़ा चम्मच सिरका डालकर इसे अच्छे तरह से मिलाएं और फिर इसमें स्‍वादानुसार शहद डालें। इसके सेवन से दर्द से छुटकारा मिलेगा।

नमक

salt
Image Source : INSTAGRAMsalt

नमक में  मैग्नीशियम सल्फेट पाया जाता है। नमक बदन दर्द में काफी आराम पहुंचाता है और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। आपको जिस जगह पर सूजन और दर्द है उस जगह पर आप मलमल के कपड़े में नमक रखें और इसे गर्म करके सेके। 

सरसों तेल

सरसों तेल की मालिश करने से शरीर दर्द में आराम मिलता है। ऐसा करने से ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे सूजन कम होती है। इसके लिए आप थोड़ा सरसों तेल में दो से चार कली लहसुन को डालकर इससे तब तक गर्म करें जब तक लहसुन भुन न जाए। उसके बाद इस तेल को ठंडा कर मालिश करें।

 लैवेंडर

लैवेंडर हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। लैवेंडर के तेल की मालिश करने से शरीर का दर्द और सूजन को कम किया जा सकता है। आप चाहे तो इसका इस्तेमाल नहाने के समय पानी में डालकर भी कर सकते हैं।

मेथी और अजवाइन

मेथी और अजवाइन सेहत के लिए कई तरह से लाभदायक होता है।  इसके लिए आप सबसे पहले मेथी और अजवाइन को बराबर मात्रा में मिलाकर पाउडर बना लें। अब इस पाउडर का सेवन रोज रात को सोने से 30 मिनट पहले गुनगुने पानी के साथ करें। इसका सेवन करने से शरीर के दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें। 

तुलसी के पत्तों से भी सामान्य होता है लो ब्लड प्रेशर, इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए जानिए कारगर उपाय 

लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने से बढ़ सकती है माइग्रेन की समस्या, जानिए इसे कंट्रोल करने के बेस्ट तरीके  

किन चीजों से लिवर को है खतरा, हेल्दी लिवर के लिए क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।