1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाना ठीक से नहीं होता हजम? डाइट में इन 5 आयुर्वेदिक चीजों को शामिल करने से दूर हो सकती है दिक्कत

खाना ठीक से नहीं होता हजम? डाइट में इन 5 आयुर्वेदिक चीजों को शामिल करने से दूर हो सकती है दिक्कत

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 24, 2021 05:40 pm IST,  Updated : Jul 24, 2021 07:25 pm IST

आयुर्वेद में कुछ ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जो पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।

digestion - India TV Hindi
खाना ठीक से हजम नहीं होता तो काम आएंगी ये आयुर्वेदिक चीजों Image Source : INDIA TV

अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो यह आपको कई गंभीर बीमारियों के खतरे में डाल सकता है। पाचन क्रिया में जब गड़बड़ आ जाती है तो कम भूख लगना, सीने में जलन, पेट के ऊपरी भाग में सूजन, थकावट जैसे लक्षण नजर आते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे तनाव में रहना, जल्दी-जल्दी खाना, सही से चबाकर खाना ना खाना, ज्यादा मसालेदार खाना, ज्यादा कैफीन या चॉकलेट  का सेवन करना। ऐसे में इस समस्या को दूर करना बेहद जरूरी है। आयुर्वेद में कुछ ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जो पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

ना खाएं मैदा से बनी चीजें, डायबिटीज पेशेंट के लिए खतरनाक और हड्डियों को कर रही कमजोर

इन 5 चीजों के सेवन से पाचन शक्ति बनेगी मजबूत 

सौंफ 

saunf
Image Source : INSTAGRAM/LITTLECHEF_TWINKसौंफ

सौंफ के सेवन से पाचन क्रिया तंदुरुस्त होती है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो न केवल पेट के निचले हिस्से के दर्द को दूर करते हैं बल्कि पाचन क्रिया को मजबूत करता है। ऐसे में आप सौंफ के पानी का सेवन कर सकते हैं।

धनिया 

dhaniya
Image Source : INSTAGRAM/BADANICORPORATIONधनिया 

धनिया की तासीर ठंडी होती है। यही वजह है कि ये पाचन क्रिया के लिए बेहद उपयोगी है। यह पेट की गर्मी को शांत करता है। साथ ही गैस की समस्या या एसिडिटी की समस्या को दूर करने में सहायक है। आप धनिया के बीज का सेवन पाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए कर सकते हैं।

एलोवेरा 

aleovera
Image Source : INSTAGRAM/ROSHOME_एलोवेरा 

अगर आप पेट की कई समस्याओं जैसे पेट में दर्द, सूजन, अल्सर आदि से परेशान हैं तो एलोवेरा को पानी में घोलकर इसका सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से समस्या दूर हो सकती है। 

हल्दी 

haldi
Image Source : INSTAGRAM/ALLECO.RUहल्दी 

हल्दी एंटीबायोटिक के रूप में काम करती हैं। दूध के साथ हल्दी का सेवन किया जाए या गुनगुने पानी में चुटकी भर हल्दी मिलाकर इसका सेवन किया जाए तो यह न केवल पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है बल्कि पेट की कई समस्याओं को दूर करने में भी मदद कर सकती है। 

आंखों के ऊपर जमा कोलेस्ट्रॉल को हटाने के घरेलू उपाय

आंवला 

aleovera
Image Source : INSTAGRAM/#ALEOVERA एलोवेरा 

आंवला पेट की समस्या को दूर करने में उपयोगी है। साथ ही आंवले से पाचन तंत्र को मजबूत किया जा सकता है। सुबह उठकर आंवले के पाउडर को पानी में घोलकर सेवन करें। ऐसा करने से पाचन शक्ति मजबूत करने में मदद मिलेगी। 

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें- 

बारिश के मौसम में इन 4 कारणों से बढ़ जाती है अस्थमा मरीजों की परेशानी, जानें बचाव के उपाय

डाइट और वर्कआउट से भी नहीं होता वेट लॉस? ये आयुर्वेदिक ड्रिंक्स करेंगे हेल्प

शरीर के किसी भी हिस्से में हैं मस्से तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिल जाएगा छुटकारा

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।