1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. देश में तेजी से बढ़ रही है दिल के मरीजों की संख्या, हार्ट बीट से पता करें कितना बीमार है आपका दिल?

देश में तेजी से बढ़ रही है दिल के मरीजों की संख्या, हार्ट बीट से पता करें कितना बीमार है आपका दिल?

 Written By: Sajid Khan Alvi Edited By: Poonam Yadav
 Published : Apr 13, 2025 10:11 am IST,  Updated : Apr 13, 2025 10:11 am IST

नॉर्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटी की इस स्टडी के मुताबिक, अगर किसी का 'हार्ट बीट रेट' एवरेज 140 या ज्यादा है तो ये बीमार दिल का सिग्नल है। ऐसे लोगों को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक होने का खतरा ज्यादा है।

अपने दिल का ख्याल कैसे रखें- India TV Hindi
अपने दिल का ख्याल कैसे रखें Image Source : SOCIAL
नॉर्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने मैथ्स जैसा एक फॉर्मूला बनाया है जिससे आप अपने दिल की निगरानी कर सकते हैं जो बेहद आसान है। मान लीजिए दो लोग एक दिन में 10 हजार कदम चलते हैं लेकिन एक की 'हार्ट बीट रेट' एवरेज 80 है जबकि दूसरे की 120 तो जान लीजिए--दूसरे वाले के मुकाबले पहले वाले शख्स का दिल ज्यादा हेल्दी है। इतना ही नहीं, नॉर्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटी की इस स्टडी के मुताबिक, अगर किसी का 'हार्ट बीट रेट' एवरेज 140 या ज्यादा है तो ये बीमार दिल का सिग्नल है। ऐसे लोगों को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक होने का खतरा ज्यादा है।
 
वैसे जापान की एक ताजा स्टडी में, हम भारतीयों की हार्ट बीट, भागदौड़ भरी जिंदगी और मोबाइल एडिक्शन की वजह से 15% ज्यादा पाई गई है। भूख-प्यास के संकेत नॉर्मल से कमजोर हो गए हैं। मेलाटोनिन लेवल गिरने से नींद पर असर पड़ रहा है तो वहीं स्ट्रेस हार्मोन कार्टिसोल का लेवल बढ़ा मिला। जाहिर है इन सबका असर आखिर में दिल पर ही पड़ता है। तो ऐसे में स्मार्ट वॉच में इनवेस्ट कीजिए और अपने हार्ट रेट पर नज़र रखिए लेकिन सिर्फ इससे काम नहीं चलेगा रोज़ 40 मिनट योग-वर्कआउट में भी इनवेस्ट करना होगा ताकि दिल की सेहत को बेहतर बना सकें

धमनियों में सूजन-सिकुड़न जमने की दिक्कत

  • लंग्स कपैसिटी
  • हेल्थ इमरजेंसी
  • खून में थक्का जमने की दिक्कत
  • हेल्थ सेक्टर के लिए हार्ट हेल्थ चिंता की वजह बनी
  • कम उम्र में हार्ट प्रॉब्लम के मामले छह गुणा बढ़े 

दिल की बीमारी से 28% मौत

  • 10 में से 4 मौत 45 से कम उम्र में
  • 40 की उम्र हार्ट मसल्स सख्त
  • ब्लड पंप करने की क्षमता घटती है  

कार्डियो एक्सरसाइज खून में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है

  • ब्लड पंप करने के लिए
  • हार्ट तेजी से धड़कता है
  • दिल की मांसपेशियां मजबूत होती है
  • बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है
  • ब्लॉकेज होने का खतरा घटता है
  • इंसुलिन का लेवल बैलेंस होता है
  • एंडोर्फिन सीक्रेशन से स्ट्रेस लेवल कम 

दिल का रखें ख्याल 

  • दिल हेल्दी तो चलेगा 150 साल
  • हर दिन 7600 लीटर ब्लड पंप करता है
  • 150 ग्राम का होता है दिल

हार्ट अटैक से बचें - लक्षण पहचानें

  • चेस्टपेन
  • कंधे में दर्द
  • अचानक पसीना          
  • तेज धड़कन
  • थकान-बेचैनी             
  • सांस की दिक्कत       

दिल हेल्दी रहेगा - कंट्रोल रखें

  • ब्लड प्रेशर
  • कोलेस्ट्रॉल 
  • शुगर लेवल
  • बॉडी वेट

हार्ट को बनाए हेल्दी - लौकी कल्प

  • लौकी का सूप
  • लौकी की सब्जी
  • लौकी का जूस 

हार्ट होगा मजबूत 

  • अर्जुन की छाल -1 चम्मच 
  • दालचीनी        - 2 ग्राम 
  • तुलसी            - 5 पत्ता
  • उबालकर काढ़ा बनाएं 
  • रोज पीने से हार्ट हेल्दी

हेल्दी हार्ट    - डाइट प्लान

  • पानी की मात्रा बढ़ा दें
  • नमक-चीनी कम करें
  • फाइबर ज्यादा लें 
  • नट्स जरूर खाएं
  • साबुत अनाज लें
  • प्रोटीन जरूर लें  
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।