1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. High Blood Sugar Control: डायबिटीज के मरीज आंवला खाकर कंट्रोल कर सकते हैं ब्लड शुगर लेवल, बस इस एक बात का रखें ध्यान

High Blood Sugar Control: डायबिटीज के मरीज आंवला खाकर कंट्रोल कर सकते हैं ब्लड शुगर लेवल, बस इस एक बात का रखें ध्यान

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jul 05, 2022 01:50 pm IST,  Updated : Jul 05, 2022 02:16 pm IST

डायबिटीज को मेटाबॉलिक डिसॉर्डर के नाम से भी जाना जाता है। ये पूरे शरीर को वक्त के साथ-साथ खोखला बना देता है। इस बीमारी में आपको अपने खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।

Amla- India TV Hindi
Amla Image Source : FREEPIK

Highlights

  • डायबिटीज को मेटाबॉलिक डिसॉर्डर के नाम से भी जाना जाता है।
  • आंवले के अंदर विटामिन C काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है।

High Blood Sugar Control: आजकल हर किसी शख्स के अंदर एक न एक बीमारी तो जरूर ही पाई जाती है। ऐसे बेहद ही कम लोग हैं जो पूरी तरह से स्वास्थ हैं। ऐसी ही एक बीमारी है डायबिटीज की। जो अब बेहद आम होती जा रही है। डायबिटीज को अब लोग गंभीर बीमारियों में नहीं गिनते हैं। लेकिन ऐसा सोचना उनकी सबसे बड़ी भूल है। डायबिटीज होने की एक बड़ी वजह हमारा खानपान और बदलती लाइफस्टाइल है। 

डायबिटीज को मेटाबॉलिक डिसॉर्डर के नाम से भी जाना जाता है। ये पूरे शरीर को वक्त के साथ-साथ खोखला बना देता है। इस बीमारी में आपको अपने खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। हमेशा ऐसी चीज़ों का सेवन करना चाहिए जिनसे आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहें । लोग अक्सर अपनी बीमारियों के इलाज के लिए डॉक्टर्स के पास जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ चीज़ों के सेवन से आप घर बैठे-बैठे अपनी डायबिटीज को कम कर सकते हैं। 

Amla
Image Source : FREEPIKAmla

हाई बल्ड शुगर लेवल को कम करने के लिए आप आंवला का सेवन करें। आंवले में विटामिन C काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। आंवले को आयुर्वेद में भी काफी लाभकारी माना गया है। इसमें पाया जाने वाला क्रोमियन तत्व डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है। रोजाना एक कच्चा आंवला खाने से डायबिटीज के मरीज़ों को खूब लाभ मिलता है। 

आंवला खाने से होने वाले फायदे

  1. आंवला का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
  2. आंवला का सेवन करने से पाचन तंत्र रखे दुरुस्त
  3. आंवला का सेवन त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है।
  4. पथरी की समस्या में भी आंवला काफी लाभकारी होता है। 

 (Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।)

ये भी पढ़िए - 

Weight Loss : नींबू और शहद से करें बढ़ता हुआ वजन कम, जानिए कैसे करें सेवन?

Uric Acid : अजवाइन के पानी से यूरिक एसिड को करें कम, सेवन करते समय रखें एक बात का ख्याल

Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद असरदार है कलौंजी, इस तरह सेवन कर काबू में करें अपना ब्लड शुगर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।