1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद असरदार है कलौंजी, इस तरह सेवन कर काबू में करें अपना ब्लड शुगर

Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद असरदार है कलौंजी, इस तरह सेवन कर काबू में करें अपना ब्लड शुगर

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jul 01, 2022 09:35 pm IST,  Updated : Jul 01, 2022 09:35 pm IST

Kalonji For Diabetes: आइए जानते हैं कि कलौंजी शुगर लेवल को किस तरह से नियंत्रित करती है।

Kalonji For Diabetes- India TV Hindi
Kalonji For Diabetes Image Source : INDIA TV

Highlights

  • कलौंजी को शुगर लेवल कंट्रोल करने में काफी कारगर माना जाता है।
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जोकि टाइप 2 शुगर के लिए फायदेमंद होते हैं।

Kalonji For Diabetes:  इन दिनों डायबिटीज एक आम बीमारी बन गई है। जिसकी मुख्य वजह गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल है। इस बीमारी से न केवल बुजुर्ग बल्कि युवा भी तेजी से चपेट में आ रहे हैं। डायबिटीज एक ऐसी बामारी है जिसे खत्म नहीं किया जा सकता है। हालांकि इसे कंट्रोल जरूर किया जा सकता है। वहीं कुछ लोग ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि दवाइयों के अलावा भी कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप शुगर लेवल कंट्रोल कर सकते हैं। इन्हीं नुस्खे में से एक कलौंजी है। जी हां, बेहद छोटी सी दिखने वाली काले रंग की कलौंजी को शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी कारगर माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कलौंजी शुगर लेवल को किस तरह से नियंत्रित करती है। साथ ही जानिए कि इसका सेवन करने का सही तरीका। 

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करेगी कलौंजी

कलौंजी खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा मधुमेह के रोगियों के लिए भी काफी असरदार माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जोकि टाइप 2 शुगर के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं कई शोध के मुताबिक अगर  मधुमेह के मरीज खाने में कलौंजी का इस्तेमाल करेंगे तो उससे उनका शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है।

शुगर मरीज इन 3 तरीकों से कलौंजी का करें सेवन 

पहला तरीका

सबसे पहले कलौंजी के बीजों को अच्छे से कूट लें। उसके बाद इन बीजों को एक गिलास पानी में डालकर धीरे-धीरे करके पीएं। रोजाना ऐसा करने से आपको काफी फायदा मिलेगा। 

Kalonji For Diabetes
Image Source : INDIA TVKalonji For Diabetes 

दूसरा तरीका

इसके लिए एक चम्मच कलौंजी को एक गिलास पानी में डालकर उबालें। फिर इस कलौंजी को पानी सहित पी जाएं। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है।

तीसरा तरीका (बिना दूध की काली चाय)

इसके लिए चाय में आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिलाएं और फिर इसे गरम करें। अब इस चाय को रोजाना सुबह और रात में सोने से पहले पिएं। ऐसा करने से आपको काफी फायदा मिलेगा।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

ये भी पढ़ें - 

हर रोज आधा किलोमीटर चलिए नंगे पांव, होंगे इतने फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

जामुन और उसके बीज में हैं इतने गुण कि गिनते रह जाएंगे आप, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

डायबिटीज के मरीजों के लिए ये 3 टिप्स करेंगे रामबाण की तरह काम, शुगर होगा कम!

Weight Loss : हर दिन कम कर सकते हैं वजन, बस इस रूटीन को करें फॉलो

Diabetes: शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाइए बढ़ गया है ब्लड शुगर, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।