1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Diabetes: शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाइए बढ़ गया है ब्लड शुगर, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Diabetes: शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाइए बढ़ गया है ब्लड शुगर, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jun 30, 2022 09:25 pm IST,  Updated : Jun 30, 2022 10:48 pm IST

Diabetes: आज हम आपको बताएंगे कि शरीर में किन लक्षणों को देखकर आप पता लगा सकते हैं कि आप डायबिटीज की चपेट में आने वाले हैं। आइए जानते हैं।

Symptoms of Diabetes- India TV Hindi
Symptoms of Diabetes Image Source : INDIA TV

Highlights

  • डायबिटीज शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर असर डालती है।
  • बार बार भूख लगना डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं।

 Diabetes: आजकल के समय में हर दूसरा शख्स डायबिटीज का मरीज है। जिसकी मुख्य वजह गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल है। पहले तो ये बीमारी बढ़ती उम्र के साथ लोगों में देखी जाती थी, मगर अब युवा भी तेजी से इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। यह एक ऐसी बीमारी है जो शरीर के सभी अंगो को डेमेज कर सकती है। वहीं कई बार तो लोगों को डायबिटीज भी हो जाती है लेकिन उन्हें इस बात का पता भी नहीं चल पाता। लेकिन आपको बता दें कि यह एक ऐसी बीमारी है जिसके होने से पहले हमारे शरीर में इस बीमारी के होने के संकेत मिलने लगते हैं।

दरअसल, आपके शरीर में  कुछ ऐसे बदलाव होने लगते हैं जो बताते हैं कि आप डायबिटीज की चपेट में आने वाले हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि शरीर में किन लक्षणों को देखकर आप पता लगा सकते हैं कि आप डायबिटीज की चपेट में आने वाले हैं। आइए जानते हैं। 

बार-बार पेशाब आना

बार-बार पेशाब आना, डायबिटीज मरीजों का सबसे आम लक्षण में से एक है। अगर आपके यूरिन का रंग ज्यादा पीला दिखे तो ये भी डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं। इसके अलावा यदि आपके यूरिन पर चीटियां दिखे तो समझ जाए कि आप मधुमेह के शिकार हो चुके हैं।

चोट, घाव आदि भरने में अधिक समय लगना

Symptoms of Diabetes
Image Source : FREEPIKSymptoms of Diabetes 

डॉक्टर के अनुसार, डायबिटीज के रोगियों का कोई भी जख्म जल्दी नहीं भरता है,  फिर चाहे वो जख्म छोटा या कोई बड़ा। यहां तक की कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि शरीर के किसी अंग पर खुलजी करते रहने की वजह से भी निशान इतना गहरा हो जाता है कि उसे भरने में लंबा समय लगता है। यदि आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है तो सावधान हो जाइए।

धुंधला दिखाई देना

डायबिटीज शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर असर डालती है। खासकर की आंखों पर ये सबसे पहले असर डालती है। इसमें पीड़ित मरीजों की आंखों की रोशनी कम हो जाती है। कई बार तो ब्लड शुगर बढ़ जाने कि वजह से लोगों की आंखों की रोशनी भी चली जाती है। अगर आपको भी आंखों से अचानक कम दिखने लगे तो समझ जाइए कि आप डायबिटीज की गिरफ्त में आ चुके हैं।

मसूड़ों से खून आना 

अगर आपके मसूड़ों में लगातार सूजन बनी हुई है तो ये भी डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। कई बार तो सूजन की वजह से मसूड़ों से खून भी आने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आपको तुरंत शुगर टेस्ट करवाना चाहिए।

मुंह का बार सूखना

डायबिटीज के रोगियों को बहुत प्यास लगती है। थोड़ी थोड़ी देर में उन्हें ऐसा लगता है कि उनका मुंह सूख रहा है। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो डॉक्टर से संपर्क करें। 

ज्यादा भूख लगना

Symptoms of Diabetes
Image Source : FREEPIKSymptoms of Diabetes 

आमतौर पर अधिक भूख लगना आम बात है। लेकिन बार बार भूख लगना डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं। डॉक्टर के अनुसार मधुमेह के रोगियों को बार बार भूख लगती है। यदि आपके साथ भी कुछ ऐसा है तो सतर्क हो जाइए।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें

ये भी पढ़िए -

डायबिटीज के मरीजों के लिए ये 3 टिप्स करेंगे रामबाण की तरह काम, शुगर होगा कम!

Diabetes : आलू बुखारा के सेवन से मिलेगा दोगुना फायदा, डायबिटीज के साथ मोटापा भी करेगा कम

Cholesterol : लहसुन से कम करें शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल, खास बातों का रखें ख्याल

Weight Loss : मखाने को डाइट में शामिल करेंगे तो तेज़ी से कम होगा मोटापा, बस एक बात का रखें ध्यान

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।