Cholesterol : आजकल के दौर में लोग बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल की समस्या से भी काफी परेशान है। कोलेस्ट्रॉल की परेशानी अब जवान लोगों में भी पाई जाने लगी है। कोलेस्ट्रॉल को एक तरीके का फैट ही माना जाता है। यदि ये ज्यादा बढ़ जाए तो काफी पेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से कई तरह की बीमारियां बिन बुलाए आ सकती हैं। जैसे स्ट्रोक, टाइप 2 डायबिटीज और हार्ट अटैक। कई दफा तो बढ़ता हुआ कोलेस्ट्रॉल जानलेवा भी साबित होता है।
कोलेस्ट्रॉल सबसे ज्यादा अपके दिल को नुकसान पहुंचाता है। इसका सीधा-सीधा असर दिल पर होता है। कई बार इससे लोगों की मौत भी जाती है। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि बैड कोलेस्ट्रॉल किसी भी शख्स के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में जरूरी है अपने कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखना। अब आप सोच रहे होंगे कैसे? बता दें आपके घर में कई ऐसी चीज़ें मौजूद हैं जिसके सेवन से आप अपने कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।

लहसुन एक ऐसी चीज़ है जो बड़ी ही आसानी से हर घर की रसोई में पाई जाती है। लहसुन का उपयोग हर दिन बनने वाले खाने में भी किया जाता है। लहसुन को आयुर्वेद में भी अहम माना गया है। इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं जो आपको कई तरह की बीमारियों से लड़ने की शक्ति देते हैं। लहसुन के अंदर एंटी-बैक्टीरियल और एलिसीन पाया जाता है। जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। इसके इलावा लहसुन में एन्टी-ऑक्सिडेंट, एलीन और एजोइन भी पाया जाता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को सही करने में काफी मदद करता है।

कैसे करें लहसुन का सेवन
Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें
संपादक की पसंद