1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Health Tips: डायबिटीज बढ़ने से हो सकती है आंखों में परेशानियां, डाइट में शामिल करें ये चीजें

Health Tips: डायबिटीज बढ़ने से हो सकती है आंखों में परेशानियां, डाइट में शामिल करें ये चीजें

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Aug 16, 2021 03:07 pm IST,  Updated : Aug 16, 2021 03:07 pm IST

शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने से कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हाई ब्लड शुगर बढ़ने से हार्ट की बीमारी, डायबिटिज, आखों में परेशानी जैसी समस्या होने लगती है।

Blood sugar- India TV Hindi
डायबिटीज बढ़ने से हो सकती है आंखों में परेशानियां Image Source : INSTAGRAM/ PERMANENT_COSMETICS_STAMFORD

शरीर में बल्ड शुगर का लेवल बढ़ने से कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हाई बल्ड शुगर बढ़ने से हार्ट की बीमारी, डायबिटिज, आखों में परेशानी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। खासकर डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी होता है। आज कल डायबिटीज की बीमारी बहुत आम हो गई है।

भारत में डायबिटीज के सबसे ज्यादा मरीज़  है। ये एक ऐसा रोग है जिसमें काफी परहेज करने की जरूरत होती है। अगर आप परहेज नहीं करते हैं तो इसका हमारे शरीर पर बेहद बुरा असर पड़ता है। 

अगर ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल रखना चाहते हैं तो मीठी चीजें, मैदा वाली चीजें और सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन करने से दूर रहना चाहिए क्योंकि इससे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और पोटैशियम वाली चीज़ों का सेवन करना चाहिए।

गैस, कब्ज या पेट दर्द की है शिकायत? स्वामी रामदेव से जानिए पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए कारगर योगासन और घरेलू नुस्खे 

एक्सपर्टस के अनुसार जिनको डायबिटीज की बीमारी है उनके आंखों पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हाई ब्लड शुगर वेसल्स को खराब कर देता है जिससे आंखों की ब्लड वेसल्स को डैमेज कर देता है।

डायबिटीज के मरीज़ को बहुत सी चीज़ों को खाने से परहेज़ करने की जरूरत होती है। अगर डायबिटीज के मरीज़ अपनी डाइट में विटामिन ए, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और पोटैशियम  वाली चीज़ों को शामिल कर लें तो इससे आंखों की रोशनी ठीक होती है।

एक्सपर्टस के अनुसार आपकी आंखे भी बिल्कुल किसी कैमरे की ही तरह इमेज पर फोकस करती हैं। जब आपकी आंखों की लेंस धुंधला, गंदा या धुल जैसा दिखता है तो इसका मतलब है कि आपको मोतियाबिंद की परेशानी हो सकती है। खासकर ये दिक्कत डायबिटीज के मरीजों में ज्यादा देखने को मिलती है।

शरीर में  ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने से आंखों के सामने अंधेरा छा सकता है। इतना ही नहीं हाई ब्लड शुगर की वजह से आंखों की लैंस में सूजन आ जाता है जिससे बाद लोगों को देखने में दिक्कत होने लगती है।

Health Tips: डायबिटिज, ब्लड प्रैशर की बीमारी से हैं परेशान तो रोज चले नंगे पांव, रहेंगे फिट

डायबिटीज मरीजों को आंखों में इन्फेक्शन का खतरा होने का डर ज्यादा रहता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज़ को स्वस्थ रहने के लिए आपने डाइट का खासा खयाल रखने की जरूरत होती है। 

बिना दवा के सिरदर्द कैसे करें चुटकियों में ठीक, स्वामी रामदेव से जानें इसके उपाय

Disclaimer: यह स्टोरी आयुर्वेदिक नुस्खों और सामान्य जानकारी के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।