1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बीपी से लेकर डायबिटीज तक, सिर्फ इतनी देर पैदल चलने से रहेगा कंट्रोल

बीपी से लेकर डायबिटीज तक, सिर्फ इतनी देर पैदल चलने से रहेगा कंट्रोल

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Dec 12, 2023 02:37 pm IST,  Updated : Dec 12, 2023 02:37 pm IST

1 घंटे पैदल चलने के फायदे: रोजाना बस इतनी देर पैदल चलने से कई बीमारियां कंट्रोल में रह सकती हैं। साथ ही ये शरीरिक सेहत के लिए ही नहीं बल्कि ये मानसिक सेहत के लिए भी सही है। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

1 hr walk benefits- India TV Hindi
1 hr walk benefits Image Source : SOCIAL

दल चलना सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद माना जाता है। ऐसा इसलिए कि जब आप पैदल चल रहे होते हैं तो पूरा शरीर इस गतिविधि में शामिल होता है। इसकी वजह से होता ये है कि ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है और ब्रेन का काम काज बेहतर होता है। इसके अलावा ये शरीर के कई अंगों के लिए फायदेमंद है। जैसे कि ये फेफड़ों के लिए फायदेमंद है तो वहीं, ये पेट के लिए भी अच्छा है। इतना ही नहीं ये किडनी समेत शरीर के कई उन अंगों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज है जो कि फिल्ट्रेशन का काम करते हैं। इसके अलावा भी 1 घंटे पैदल चलने के फायदे कई हैं। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

1 घंटे पैदल चलने के फायदे-Walking 1 hour a day benefits in hindi

1. फेफड़ों के लिए फायदेमंद

1 घंटे पैदल चलने के फायदे कई हैं। पहले तो ये फेफड़ों के काम काज करने की गतिविधि को तेज करता है और इसे मजबूती प्रदान करता है। इससे होता ये है कि खून में ऑक्सीजन का सप्लाई सही रहता है और फेफड़े कई बीमारियों से बचे रहते हैं।  

Year Ender 2023: वेट लॉस के लिए सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये 5 घरेलू उपचार, आप भी कर सकते हैं ट्राई

2. बीपी बैलेंस करने में मददगार

बीपी बैलेंस करने में 1 घंटे पैदल चलना फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि जब आप चलते हैं आपके ब्लड वेसेल्स खुलते हैं जिससे ब्लड प्रेशर बैलेंस करने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल के कणों को भी पिघलने में मदद करते हैं जिससे बीपी बैलेंस करने में मदद मिलती है। इस प्रकार से ये दिल की सेहत के लिए भी अच्छा है। 

lungs
Image Source : SOCIALlungs

3. डायबिटीज में फायदेमंद

1 घंटे पैदल चलने से डायबिटीज की बीमारी से बचाव होता है। दरअसल, जब भी आप पैदल चलते हैं इंसुलिन प्रोडक्शन संतुलित हो जाता है और शुगर मेटाबोलिज्म में तेजी आती है। इसकी वजह से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है और इसके लक्षणों में सुधार होता है। इस प्रकार से ये डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।

शुगर के मरीज सुबह खाली पेट पियें इस मसाले का पानी, बिना दवा के डायबिटीज की हो जाएगी छुट्टी

4. पेट के लिए फायदेमंद

1 घंटे पैदल चलना पेट के लिए भी फायदेमंद है। इसकी वजह से पाचन क्रिया तेज होता है और आंतों की गति तेज होती है। इससे कब्ज की समस्या नहीं होती है और मोटापा बढ़ने का डर नहीं होता। साथ ही ये गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या से भी बचाव में मददगार है। तो, इन तमाम कारणों से आपको रोजाना 1 घंटे वॉक करना चाहिए।       

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।