1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज पेशेंट शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए पिएं ये होम मेड ड्रिंक्स, जल्द दिखेगा असर

डायबिटीज पेशेंट शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए पिएं ये होम मेड ड्रिंक्स, जल्द दिखेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 27, 2021 04:41 pm IST,  Updated : Jan 27, 2021 04:41 pm IST

कुछ ऐसे पेय पदार्थों के बारे में बताएंगे जो डायबिटीज रोगियों की शुगर को कंट्रोल करने में कारगर हैं।

diabetes test machine and carrot juice - India TV Hindi
diabetes test machine and carrot juice  Image Source : INSTAGRAM/BEAT.DIABETES & ICANYOUCANVEGA

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें ब्लड शुगर लेवल का बहुत ज्यादा ध्यान रखना होता है। एक छोटी सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। इसी वजह से डॉक्टर्स पेशेंट्स से उनके खानपान और दवाओं को लेकर सतर्कता बरतने को कहते हैं। मधुमेह के रोगी को जितना ध्यान अपने खाने की चीजों में देना चाहिए उतना ही ध्यान उसे इस बात का भी रखना चाहिए कि वो किन पेय पदार्थों को ले रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि पेय पदार्थ रक्त में तेजी से घुलनशील होते हैं जिसके कि ब्लड शुगर लेवल तुरंत प्रभावित होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे पेय पदार्थों के बारे में बताएंगे जो डायबिटीज रोगियों की शुगर को कंट्रोल करने में कारगर हैं। 

चाहते हैं फ्लैट टमी तो इन फूड्स का सेवन तुरंत करें बंद, दिखेगा गजब का असर

पिएं आंवला जूस

आंवला को डायबिटीज रोगियों के लिए असरदार माना जाता है। ये ना केवल उनके शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है बल्कि इसके सेवन से सेहत को कई और फायदे भी होते हैं। शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप दो चम्मच आंवले के रस में एक चुटकी हल्दी पाउडर के साथ सुबह खाली पेट पिएं।

पालक का जूस
पालक का जूस भी डायबिटीज पेशेंट के लिए असरदार है। पालक में फोलेट, आहार फाइबर के अलावा विटामिन ए, बी, सी और ई साथ के भी होता है। फाइबर पाचन को धीमा करने में मदद करता है जिससे कि चीनी जल्दी से मेटाबोलाइज नहीं होती है। जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने का कारण नहीं बनती है। 

ज्यादा देर तक ना खाने से भी बढ़ सकता है यूरिक एसिड, ये बातें रखें ध्यान

पिएं गाजर का जूस
डायबिटीज पेशेंट ठंड में गाजर को अपनी डाइट में शामिल करें। इसमें विटामिन बी 6 के अलावा मैग्नीशियम, बीटा कैरोटीन पाया जाता है। ये सभी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। मधुमेह के रोगी जब अपनी डाइट में गाजर को शामिल करते हैं तो इससे शरीर में मौजूद इंसुलिन की मात्रा को बरकरार रखने में मदद मिलती है जिसके कि ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।