1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Home Remedies For Fibroid: कम उम्र में महिलाओं को हो रही है रसौली की दिक्कत, जानें कारण, लक्षण और बचाव के तरीके

Home Remedies For Fibroid: कम उम्र में महिलाओं को हो रही है रसौली की दिक्कत, जानें कारण, लक्षण और बचाव के तरीके

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 12, 2021 08:22 pm IST,  Updated : Mar 12, 2021 08:23 pm IST

आमतौर पर रसौली की समस्या उम्रदराज महिलाओं में देखने को मिलती है। लेकिन, अब यह समस्या कम उम्र की महिलाओं में भी होने लगी है।

fabroids problem - India TV Hindi
महिलाओं में रसौली की समस्या  Image Source : INSTAGRAM/HEALTHCARE_NT_SICKCARE

बिजी लाइफस्टाइल के चलते महिलाओं में थायराइड और रसौली की समस्याएं काफी आम हो गई है। रसौली को आम भाषा में 'गांठें' कहा जाता है। इसमें गर्भाश्य या उसके आसपास गांठें बनने लगती हैं। ज्यादातर महिलाओं में कोई लक्षण नहीं होता है जबकि अन्य दर्दनाक या भारी माहवारी हो सकती हैं। एक महिला में एक गर्भाशय रसौली या कई हो सकती हैं। कभी-कभी, रसौली से गर्भवती होने में मुश्किल हो सकती है, हालांकि यह असामान्य है। रसौली परिवार के एक जनरेशन से दूसरी जनरेशन में चलती है और आंशिक रूप से हार्मोन के स्तर से निर्धारित होती हैं। वैसे तो रसौली आमतौर पर 30 से 50 साल की महिलाओं के बीच देखने को मिलती है, लेकिन अब यह समस्या कम उम्र की महिलाओं में भी नजर आने लगी है। इसके पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं। 

प्रेगनेंसी में केसर का दूध पीना है काफी फायदेमंद, दूर रहती हैं कई परेशानियां

इस वजह से हो सकती है रसौली की समस्या 

  • एस्ट्रोजन हार्मोन की ज्यादा मात्रा
  • जेनेटिक कारण
  • गर्भनिरोधक गोलियों का ज्यादा सेवन
  • गर्भावस्था के दौरान
  • मोटापा
  • जो कभी मां ना बनी हो
  • खाना-पीना सही ना होना
  • पानी कम पीना
  • पीरियड्स सही ना आना

गर्मियों में स्किन रैशेज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं 5 आसान घरेलू नुस्खे, मिलेगी राहत

ये हैं रसौली होने के लक्षण

  • पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग
  • अनियमित पीरियड्स
  • पेट के नीचे के हिस्से में दर्द
  • प्राइवेट पार्ट से खून आना
  • एनीमिया
  • कमजोरी महसूस होना
  • प्राइवेट पार्ट से बदबूदार डिस्चार्ज
  • पेशाब रुक-रुककर आना

रसौली से बचने के लिए आसान घरेलू उपाय 

आंवला जूस

aleovera juice
Image Source : INSTAGRAM/BEAUTYSCARAAएलोवेरा जूस 

आंवला का जूस रसौली दूर करने का सबसे अच्छा उपाय है। आंवला में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। रोजाना सुबह एक चम्मच आंवला का जूस, में शहद डालकर खाली पेट पीने आपको काफी फर्क नजर आएगा। 

ग्रीन-टी

ग्रीन-टी कोशिकाओं में रसौली को फैलने से रोकता है। इसके लिए रोज 2 से 3 कप ग्रीन टी का सेवन करें। 

हल्दी

turmeric
Image Source : INSTAGRAM/HEALTHYBUTHEARTYहल्दी 

हल्दी में मौजूद एंटीबॉयोटिक गुण शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। साथ ही इससे गर्भाश्य कैंसर का खतरा भी कम होता है। 

Intermittent Fasting: भरपेट खाना खाकर भी घटाएं तेजी से वजन, जानिए कैसे करें इंटरमिटेंट फास्टिंग

लहसुन

खाली पेट रोज 1 लहसुन का सेवन करें। लगातार 2 महीने तक इसका सेवन इस समस्या को जड़ से खत्म कर देता है। 

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य बड़ी  खबरें- 

खाना खाने के बाद तुरंत सोना सेहत पर पड़ सकता है भारी, आज ही छोड़ दें ये आदत

रोजाना करे गुलकंद का सेवन, अनिद्रा, कब्ज के अलावा इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

Diet for Arthritis Patients: गठिया के मरीज हैं तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, इन फूड्स से बना लें दूरी

नोट-ऊपर दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान के लिए है। इसमें किसी चिकित्सक की सलाह नहीं ली गई है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।