1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करेंगे ये घरेलू उपाय, नैचुरल तरीके से कम होगा ब्लड शुगर

टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करेंगे ये घरेलू उपाय, नैचुरल तरीके से कम होगा ब्लड शुगर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 18, 2021 12:57 pm IST,  Updated : May 18, 2021 04:00 pm IST

डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसके साथ ही रोजाना थोड़ा समय निकालकर योग और प्राणायाम जरूर करे। इसके साथ इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। इससे आपको जल्द लाभ मिलेगा।

टाइप 2 डायबिटीज दूर करने के आसान घरेलू उपाय, नैचुरल तरीके से ब्लड शुगर होगा कंट्रोल- India TV Hindi
टाइप 2 डायबिटीज दूर करने के आसान घरेलू उपाय, नैचुरल तरीके से ब्लड शुगर होगा कंट्रोल Image Source : PEXELS.COM

ब्लड प्रेशर की तरह की ब्लड शुगर की समस्या आम है। जिससे बुजुर्ग ही नहीं बल्कि युवा पीढ़ी भी तेजी से शिकार हो रही है। आईएमसी (IMC) के सर्वे के अनुसार हर चौथा व्यक्ति डायबिटीज का शिकार हैं। खराब लाइफस्टाइल, तनाव, अनियमित खानपान के कारण सबसे ज्यादा लोग ब्लड शुगर की समस्या का सामना कर रहे हैं। इतना ही नहीं हर साल करीब 10 लाख लोगों की मौत डायबिटीज के कारण हो जाती है। शरीर में शुगर की बढ़ती मात्रा आपकी किडनी, आंख, हाथ में तो असर डालती है लेकिन इस वक्त सबसे ज्यादा खतरा कोरोना का है। दरअसल ब्लड शुगर के मरीज कोरोना की चपेट में जल्दी आ रहे हैं।

डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसके साथ ही रोजाना थोड़ा समय निकालकर योग और प्राणायाम जरूर करे। इसके साथ इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। इससे आपको जल्द लाभ मिलेगा। 

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, नैचुरल तरीके से कंट्रोल होगा बीपी

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए घरेलू उपाय

तुलसी

औषधिय गुणों से भरपूर तुलसी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट के साथ कुछ जरूरी तत्व होते हैं जो शरीर में इंसुलिन छोडडने और जमा करने वाले कोशिकाओं को ठीक से काम करने में मदद करता है। ब्लड शुगर के मरीज रोजाना खाली पेट 2-3 तुलसी की पत्तियां चबा लें। 

सहजन
आयुर्वेद में सहजन का काफी अधिक महत्व है। इसे मोरिंगा नाम से भी जाना जाता है। सहजन के पत्तों का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र ठीक ढंग के काम करेगा। इसके साथ ही ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। 

कोरोना के नए वेरिएंट से इम्यूनिटी को खतरा, स्वामी रामदेव से जानिए लंग्स, हार्ट और किडनी को कैसे रखें हेल्दी

नीम
नीम की पत्तियों में इंसुलिन रिसेप्टन सेंसिटिविटी बढ़ाने के साथ-साथ शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से करता है।  जिससे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के मरीज रोजाना खाली पेट नीम की पत्तियों का रस पिएं। 

दालचीनी
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना अपनी डाइट में 1 ग्राम दालचीनी का सेवन करे। 

मेथी
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मेथी काफी कारगर साबित हो सकती हैं। रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में 1 चम्मच मेथी दाना भिगो दें। सुबह इसका पानी पी लें और दानों को दबा लें। आप चाहे तो इन दानों को अंकुरित करके खा सकते हैं। इससे आपको कड़वापन नहीं लगेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।