1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए ये 3 चीजें खाएं मिलाकर, अपने आप हट जाएगा नजर का चश्मा

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए ये 3 चीजें खाएं मिलाकर, अपने आप हट जाएगा नजर का चश्मा

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Oct 18, 2021 11:17 pm IST,  Updated : Oct 18, 2021 11:20 pm IST

अगर आप अपने आपको मोटे चश्मे से छुटकारा दिलाना चाहते हैं या फिर चश्मा लगाने से बचना चाहते हैं तो ये घरेलू नुस्खा इसमें आपकी मदद करेगा।

Eyesight- India TV Hindi
Eyesight Image Source : INSTAGRAM/AMAZINGHEALTHTRICKS

आजकल ज्यादातर लोगों की आंखों पर कम उम्र में ही चश्मा चढ़ जाता है। इसकी वजह खराब लाइफस्टाइल और खानपान का ध्यान ना रखना है। कई लोग की तो आंखें इतनी ज्यादा कमजोर हो जाती हैं कि उनके चश्मे का लेंस बहुत ज्यादा मोटा होता है। ऐसे में बाहर से देखने पर आपको कई बार उनकी आंखें काफी बड़ी दिखती हैं। अगर आप अपने आपको मोटे चश्मे से छुटकारा दिलाना चाहते हैं या फिर चश्मा लगाने से बचना चाहते हैं तो ये घरेलू नुस्खा इसमें आपकी मदद करेगा। जानिए ये नुस्खा क्या है और इसका सेवन करके किस तरह से करके चश्मे से छुटकारा पाया जा सकता है।  

एक गिलास पानी में घोलकर पिएं चुटकी भर हींग, कई समस्याएं होंगी दूर

बादाम, मिश्री और सौंफ का मिश्रण है लाभकारी

अगर आप अपने आंखों की रोशनी नैचुरल तरीके से बढ़ाना चाहते हैं तो ये तीन चीजें अपनी डाइट में शामिल करें। ये तीन चीजे हैं- बादाम, मिश्री और सौंफ। इन सभी चीजों को पीसकर एक डब्बे में भरकर रखे लें। रोज सोने से पहले एक गिलास दूध में करीब एक चम्मच पाउडर को डालकर अच्छे से मिलाएं। रोजाना इसका सेवन करने से आपकी आंखों को फायदा होगा। 

Almond
Image Source : INSTAGRAM/SMILE_WITHSUSHAlmond

जानें इन तीनों चीजों के फायदे 

डायबिटीज पेशेंट इन 4 फूड्स से बना लें दूरी, सेवन से अचानक बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

बादाम के फायदे

दूर होगी भूख ना लगने की परेशानी
अगर आप भूख ना लगने की परेशानी से जूझ रहे हैं तो बादाम इसमें आपकी सहायता कर सकता है। इसके लिए बस आप बादाम को आधा दिन पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद बादाम के ऊपर का छिलका उतारकर उसे चासनी में मिलाकर मुरब्बा बना लें। इसे मुरब्बे को रोज खाएं। इससे भूख ना लगने की समस्या में आराम मिलेगा।

डायबिटीज पेशेंट इन 4 फूड्स से बना लें दूरी, सेवन से अचानक बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

चेहरे की झुर्रियां करेगा गायब
बढ़ती उम्र के साथ कई लोगों के चेहरे पर झुर्रियां आने की समस्या होती है। ऐसे में बादाम का सेवन करना आपके लिए लाभकारी होगा। इसके लिए बस आप बादाम, सरसों और सेंधा नमक को एक साथ पीसकर चेहरे पर लगाएं। ऐसे करने से चेहरे की झुर्रियां धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी।

Souf
Image Source : INSTAGRAM/SATVICKLIFESouf

सौंफ के फायदे

  • सौंफ में विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।  
  • सौंफ खाने से एसिडिटी की समस्या में भी आराम मिलेगा। 
  • सौंफ का सेवन पीरियड के समय होने वाले दर्द को भी कम करता है। 
  • सौंफ का पानी पेट की जलन को भी कम करने में कारगर है।

मिश्री के फायदे

  • सर्दी और जुकाम में पहुंचाएगी आराम
  • हीमोग्लोबिन को बढ़ाए 
  • वजन कम करने में असरदार
  • पाचन में सहायक
  • एनीमिया में लाभदायक

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।