1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दी-जुकाम और नजला की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना करें इस आयुर्वेदिक चूर्ण का सेवन, मिलेगा लाभ

सर्दी-जुकाम और नजला की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना करें इस आयुर्वेदिक चूर्ण का सेवन, मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 26, 2020 10:54 am IST,  Updated : Oct 28, 2020 07:47 am IST

सर्दी-जुकाम की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए ये आयुर्वेदिक चूर्ण काफी कारगर साबित हो सकता है। इसे आप आसानी से किचन में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करके आसानी से बना सकते हैं।

सर्दी-जुकाम और नजला की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना करें इस आयुर्वेदिक चूर्ण का सेवन, मिलेगा लाभ- India TV Hindi
सर्दी-जुकाम और नजला की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना करें इस आयुर्वेदिक चूर्ण का सेवन, मिलेगा लाभ Image Source : INSTAGRAM/MIDATLANTICPERMANENTEMEDICINE

बदलते मौसम के साथ अधिकतर लोगों को सर्दी-जुकाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दी है। ऐसे में सर्दी-जुकाम के साथ नजला, कफ की समस्या होना आम बात है। लेकिन कोरोना वायरस महामारी के बीच सर्दी-जुकाम या फिर गले में खराश होना जैसे लक्षण दिखने होना आपको डरा देते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के दवाओं का सेवन करते हैं। जिसके कारण कफ और भी ज्यादा छाती में जम जाता है। ऐसे में आप चाहे तो घर पर बनाकर इस स्पेशल आयुर्वेदिक चूर्ण का सेवन कर सकते है। इससे आपको कुछ ही दिनों में इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगी। उपायों को अपना सकते हैं। 

सर्दी-जुकाम की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए ये आयुर्वेदिक चूर्ण काफी कारगर साबित हो सकता है। इसे आप आसानी से किचन में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करके आसानी से बना सकते हैं। जानिए स्वामी रामदेव से इसके बारे में। 

सर्दियों में होममेड च्यवनप्राश खाकर करें अपनी इम्यूनिटी बूस्ट, स्वामी रामदेव से जानें घर पर बनाने का तरीका

आयुर्वेदिक चूर्ण बनाने के लिए सामग्री 

  • 100 ग्राम बादाम
  • 10 ग्राम काली मिर्च
  • 20 ग्राम खांड

ऐसे बनाएं आयुर्वेदिक चूर्ण

इन तीनों चीजों को पीसकर पाउडर बना लें। रोजाना सुबह-शाम 1-1 चम्मच सेवन करे। इससे आपको तुरंत की राहत मिलेगी। 

कैसे करेगा ये काम

बादाम की तासीर गर्म होती है। जो शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ई, जिंक, कैल्शि‍यम, मैग्नीशि‍यम और ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो नजला और सर्दी जुकाम में काफी कारगर है। वहीं छोटी सी दिखने वाली काली औषधिय गुणों का भंडार है।

काली मिर्च 

काली मिर्च में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो आपको कई बीमारियों से बचाते हैं। इसकी तासीर गर्म होने के कारण यह सर्दी के मौसम में काफी फायदेमंद है। 

वायु प्रदूषण के कारण हो रही है सांस लेने में समस्या तो स्वामी रामदेव से जानिए असरदार उपाय, फेफड़े भी रहेंगे हेल्दी

खांड
खांड विटामिन बी 12 सबसे अधिक पाा जाता है। इसके अलावा इसमें सुक्रोज काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। 

नजला, कफ से निजात पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

  • रोजाना एक चम्मच च्यवनप्राश का सेवन करे। इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी। इसके साथ ही संक्रामक बीमारियों से दूर रहेंगे।
  • अश्वहारी दिन में 2 बार खाएं
  • दूध में हल्दी और शीलाजीत डालकर रोजाना पिएं।
  • भस्त्रिका कफ, सर्दी-जुकाम की समस्या में काफी कारगर हो सकता है। 

चेहरे पर है छोटे-छोटे सफेद दानों की भरमार तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे गायब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।