Saturday, December 13, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह उठकर चल लिए इतने कदम तो सुधर जाएगी दिल की सेहत, मोटापे के साथ शुगर भी होगा कंट्रोल

सुबह उठकर चल लिए इतने कदम तो सुधर जाएगी दिल की सेहत, मोटापे के साथ शुगर भी होगा कंट्रोल

​सेहतमंद शरीर के लिए आपके दिल का स्वस्थ रहना बेहद ज़रूरी है। अगर आप अपने आप को सेहतमंद और दिल की बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो सुबह उठकर रोज़ाना वॉक करें।

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
Published : Nov 13, 2025 04:00 am IST, Updated : Nov 13, 2025 04:00 am IST
सुबह-सुबह कितनी देर टहलना चाहिए?- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH सुबह-सुबह कितनी देर टहलना चाहिए?

दिल हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर के सभी अंगों में रक्त पहुंचाकर ऑक्सीजन प्रदान करता है। एक सेहतमंद जीवन के लिए आपके दिल का स्वस्थ रहना बेहद ज़रूरी है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में, खराब जीवनशैली, खानपान और एक्सरसाइज़ की कमी दिल को कई बीमारियों का खतरा पैदा कर सकती है। ऐसे में अगर आप दिल की बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो सुबह उठकर रोज़ाना वॉक करें। सुबह के समय अगर आप 3 से 4 हजार स्टेप्स चल लेते हैं तो आपके शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। चलिए हम बताते हैं सुबह 3 से 4 हजार स्टेप्स चलने के फायदे?

वॉक के फायदे

डॉक्टर हमेशा यह सलाह देते हैं कि सुबह के समय वॉक ज़रूर करना चाहिए। सुबह वॉक करने से सिर्फ वजन ही कम नहीं होता है। बल्कि दिल की सेहत भी बेहतर होती है। खासकर सर्दियों के मौसम में तो ज़रूर वॉक करना चाहिए। क्योंकि यह ब्लड प्रेशर और बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है जिससे हृदय रोग का जोखिम कम होता है। यह पैरों, कोर और ग्लूट्स की मांसपेशियों को मजबूत करता है और हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है। वाकिंग तनाव और चिंता को कम करने और नींद में सुधार करने में भी सहायक है और कुल मिलाकर शरीर को एक्टिव रखता है।

एक दिन में कितना चलना चाहिए? 

अपने शरीर को हेल्दी और दिल को मजबूत बनाए रखने के लिए एक दिन में 10 हजार कदम चलना ही चाहिए। सुबह के समय अगर आप एक घंटा ब्रिस्क वॉक करते हैं तो तीन से चार हजार कदम तक चल सकते हैं। वहीं बाकी के बचे हुए 5 से 6 हज़ार स्टेप्स आप दिनभर में पूरा करें।

कैसे पूरे करें 10 हज़ार स्टेप्स?

अगर कहीं नज़दीक जाना है तो कार की बजाय पैदल जाएं या फिर साइकिल का इस्तेमाल करें। आने जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। घर के काम खुद करें जैसे -  झाड़ू लगान, फ्लोर को पोछना, बर्तन धोना या फिर खरीदारी करना। ऑफिस में लंच ब्रेक के दौरान रोज़ाना टहलने ज़रूर जाएं। अगर घर में पालतू जानवर है तो उसे रोज़ वॉक पर लेकर जाएं। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें हेल्थ सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement