1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. प्रेगनेंसी में जेस्टेशनल डायबिटीज होने पर क्या खाएं, ब्लड शुगर कम करने के तरीके

प्रेगनेंसी में जेस्टेशनल डायबिटीज होने पर क्या खाएं, ब्लड शुगर कम करने के तरीके

 Written By: Bharti Singh
 Published : Dec 07, 2023 05:47 pm IST,  Updated : Dec 07, 2023 05:47 pm IST

Gestational Diabetes Control: प्रेगनेंसी में कई बार महिलाओं का ब्लड शुगर लेवल काफी बढ़ जाता है, जिसे जेस्टेशनल डायबिटीज कहते हैं। शुगर लेवल हाई होने पर बच्चे के विकास पर इसका असर पड़ता है। इसलिए डायबिटीज को कंट्रोल करना जरूरी हो जाता है। इन 5 चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें।

Diabetes- India TV Hindi
डायबिटीज Image Source : FREEPIK

Diabetes In Pregnancy: प्रेगनेंसी में महिलाएं खूब खाती है। जो मन किया और जब मन किया खाने लगती है। पहले कहा जाता था कि ये बच्चे का मन होता है, इसलिए लोग बड़े चाव से गर्भवती महिला को उसकी पसंद की चीजें खिलाते थे। गर्भावस्था के दौरान ज्यादा खाने या बहुत मीठा खाने से महिलाओं में डायबिटीज की समस्या हो सकती है। प्रेगनेंसी में कई महिलाओं का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। जिसे जेस्टेशनल डायबिटीज कहते हैं। प्रेगनेंट महिला का ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से बच्चे के विकास और डिलिवरी के दौरान परेशानी हो सकती है। हालांकि ये डायबिटीज बच्चा होने के बाद खत्म हो जाती है। लेकिन प्रेगनेंसी में ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना बहुत जरूरी हो जाता है। जानिए जेस्टेशनल डायबिटीज को कैसे कंट्रोल करें।

  1. खूब सलाद खाएं- ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए डाइट में भरपूर सलाद का सेवन करना चाहिए। सलाद खाने से शरीर में ग्लूकोज लेवल को कम किया जा सकता है। डायबिटीज होने पर डाइट में खीरा, टमाटर, सलाद पत्ता और गाजर को जरूर शामिल करें। इससे ग्लाइसेमिक इंडेक्स स्लो रहेगा और डायबिटीज कंट्रोल में रहेगा।
  2. अंडा खाएं- गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। खाने में अंडा जरूर शामिल करें। रोजाना एग खाने से ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल किया जा सकता है। अंडा खाने से शरीर को जरूरी प्रोटीन, विटामिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलता है। अंडा खाने से ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल किया जा सकता है।
  3. बादाम खाने से फायदा- डायबिटीज के मरीज को बादाम जरूर खाने चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। रोजाना भीगे हुए बादाम खाने से गर्भ में पल रहे शिशु का मानसिक विकास अच्छा होता है। बादाम को आप स्नैक्स के तौर भी खा सकते हैं। इससे पेट भी भर जाता है और क्रेविंग भी शांत होती है।
  4. सीड्स खाएं- प्रेगनेंसी में सीड्स का सेवन करना चाहिए। रोजाना सीड्स खाने से शरीर को फाइबर मिलता है। इससे गर्भावस्था के दौरान बढ़े हुए ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। पाचन संबंधी परेशानियां को भी सीड्स खाने से दूर किया जा सकता है। डायबिटीज में चिया सीड्स खाना फायदेमंद माना जाता है। इससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है और शरीर को सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं।
  5. दही का सेवन करें- प्रेगनेंसी डाइट में दही जरूर शामिल कर लें। दही में प्रो-बायोटिक होते हैं जो पेट और आंतों को हेल्दी बना रखते हैं। डायबिटीज में भी दही आसानी से खा सकते हैं। इससे डायबिटीज में काफी सुधार आता है। दही खाने से शरीर को विटामिन सी और प्रोटीन मिलता है। दही से इम्यूनिटी मजबूत होती है।

आपको भी लगती है ज्यादा भूख, हो सकते हैं प्री डायबिटिक, जान लें और क्या हैं लक्षण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।