1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से दिखाया दम, सरहद हो या फिर सेहत, हर मोर्चे पर तैयार हैं हम

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से दिखाया दम, सरहद हो या फिर सेहत, हर मोर्चे पर तैयार हैं हम

 Written By: Sajid Khan Alvi Edited By: Vanshika Saxena
 Published : May 08, 2025 09:24 am IST,  Updated : May 08, 2025 09:24 am IST

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद हर भारतीय को भारतीय सेना की वीरता पर गर्व महसूस हो रहा है। सरहद पर वीर जवान दुश्मन को सबक सिखाते हैं। सरहद हो या फिर सेहत, दोनों के दुश्मनों को समय रहते सबक सिखाने बेहद जरूरी होता है।

ऑपरेशन सिंदूर- India TV Hindi
ऑपरेशन सिंदूर Image Source : PTI

भारत के शौर्य और भारतीय सेना की वीरता की बात ही कुछ और है। न ली किसी मासूम की जान, न दुश्मन देश की आवाम को पहुंचाया कोई नुकसान, सीधे दहशतगर्दों के अड्डे पर हमला अचूक और आतंक का काम तमाम। पहलगाम की अपनी नापाक हरकत के बाद पाकिस्तान उल्टे भारत को परमाणु शक्ति की गीदड़ भभकियां दे रहा था। सोच रहा था कि भारत डर जाएगा लेकिन ऑपरेशन सिंदूर ने एक ही झटके में सूद समेत कई हिसाब बराबर कर दिए और दहशतगर्दों के आका को रोने पर मजबूर कर दिया। मसूद अजहर खुद को जिंदा बचने पर कोसने लगा।

अगर अब भी पाकिस्तान को समझ नहीं आ रहा हो, तो इससे भी बुरे  अंजाम उसे भुगतने होंगे क्योंकि सरहद और अलग-अलग मोर्चे पर ही नहीं, देश के अंदर भी हम तैयार हैं। हर इमरजेंसी से निपटने के लिए पूरी कमर कसे हुए हैं, चाहे फिर बात सिविल डिफेंस की ही क्यों न हो, रियल एक्शन से लेकर मॉक ड्रिल तक जारी है। वैसे ही जैसे सेहत के मोर्चे पर हमारी ड्रिल बिना रुके, बिना थके, हर दिन लगातार जारी रहती है। तो चलिए बीमारियों पर ऑपरेशन सिंदूर की तरह अचूक प्रहार करते हैं और सेहत के मोर्चे पर एक्शन शुरू करते हैं।

प्रोस्टेट के कारगर नुस्खे

  • लौकी का जूस

  • 7 पत्ते तुलसी

  • 5 काली मिर्च

  • तीनों को मिलाकर पिएं

प्रोस्टेट कैंसर, रामबाण पंचामृत

  • गिलोय

  • तुलसी

  • नीम

  • व्हीटग्रास

  • एलोवेरा

प्रोस्टेट में कारगर काढ़ा

  • 10 ग्राम गोखरू

  • 10 ग्राम कांचनार

  • दो ग्लास पानी में उबाल लें

  • आधा ग्लास पानी रहने पर छान लें

  • काढ़ा ठंडा होने पर सुबह-शाम पिएं

प्रोस्टेट प्रॉब्लम, डाइट प्लान

  • कुलथ की दाल खाएं

  • गौखरू का काढ़ा पिएं

  • जौ का दलिया खाएं

  • साग-सब्जी ज्यादा लें

  • मक्के के रेशे का काढ़ा पिएं

प्रोस्टेट प्रॉब्लम में पत्थरचट्टा कारगर

  • पत्थरचट्टा के 5 पत्ते

  • सुबह-शाम खाएं

नेचुरल उपाय, हेल्दी बनाए

  • किडनी - गोखरू का काढ़ा

  • आंख - आंवला-एलोवेरा जूस

  • लिवर - सर्वकल्प क्वाथ काढ़ा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।