1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाई ब्लड प्रेशर से बढ़ जाता है हार्ट अटैक का रिस्क, बाबा रामदेव से जानें बीपी कंट्रोल करने के बेहतरीन उपाय

हाई ब्लड प्रेशर से बढ़ जाता है हार्ट अटैक का रिस्क, बाबा रामदेव से जानें बीपी कंट्रोल करने के बेहतरीन उपाय

 Written By: Pankaj Kumar, Edited By: Poonam Yadav
 Published : Jan 19, 2025 09:49 am IST,  Updated : Jan 19, 2025 09:49 am IST

WHO की लेटेस्ट वॉर्निंग में कहा गया है कि हाई बीपी हेल्थ इमरजेंसी ला सकता है।भारत में हर चार में से एक एडल्ट को हाई बल्ड प्रेशर है।उससे भी सिर्फ 12 फीसदी लोग ही बीपी कंट्रोल रखने के लिए कोई उपाय करते हैं।ऐसे में बाबा रामदेव से जानें इसे कंट्रोल कैसे करें

बाबा रामदेव - बीपी कंट्रोल उपाय- India TV Hindi
बाबा रामदेव - बीपी कंट्रोल उपाय Image Source : SOCIAL

सेहत को लेकर कुछ परेशानियां ऐसी हैं जिन्हें ज्यादातर लोग सीरियसली नहीं लेते। कई बार तो इलाज बताने के बदले लोग मजाक उड़ाते हैं। वजह बस इतनी सी होती है कि लाइफ स्टाइल से जुड़ी ऐसी बीमारियां सीधे तौर पर जानलेवा नहीं लगती।तभी वक्त-वक्त पर WHO-ICMR जैसी संस्थाएं...तमाम बीमारियों को लेकर अलर्ट करती रहती हैं।अब WHO की लेटेस्ट वॉर्निंग को ही ले लीजिए जिसमें साफ-साफ कहा गया है कि हाई बीपी हेल्थ इमरजेंसी ला सकता है।भारत में हर चार में से एक एडल्ट को हाई बल्ड प्रेशर है..उससे भी खतरनाक बात ये कि--इनमें से सिर्फ 12 फीसदी लोग ही बीपी कंट्रोल रखने के लिए कोई उपाय करते हैं।मतलब ये कि बाकि के 88 परसेंट लोग बीपी एबनॉर्मल होने के बाद भी लापरवाही दिखाते हैं।

इतना ही नहीं बीपी के जो मरीज अपनी बीमारी को लेकर अलर्ट भी हैं AIIMS के मुताबिक उनमें से हर पांचवें को सही से बीपी मापना नहीं आता तो कुछ बातें हैं उनका ख्याल रखें- बीपी मापते वक्त बाजू से कपड़ा हटा लें।पैर क्रॉस करके ना बैठें।बीपी मशीन के कफ का हिस्सा बांह के ऊपरी हिस्से के बीच में रखें ताकि उसकी ऊंचाई दिल के बराबर हो।बीपी रीडिंग से आधे घंटे पहले चाय-कॉफी ना लें।यूरिन का प्रेशर ना हो,इसका भी ख्याल रखें और सबसे अहम बात जिस बाह की रीडिंग ज्यादा हो उसे ही बीपी मानें।ऐसा करने पर ब्रेन स्ट्रोक..हार्ट अटैक..डिसेबिलिटी के रिस्क को आप आसानी से टाल सकते हैं।लेकिन..इस मर्ज को हमेशा के लिए खत्म करना है..तब तो योगगुरु की शरण में आना होगा...

हाई ब्लड प्रेशर - खतरनाक

  • रेटिना डैमेज
  • नजर कमजोर
  • स्ट्रोक का खतरा
  • याद्दाश्त कमजोर
  • सांस फूलना
  • हार्ट अटैक
  • हार्ट फेलियर
  • किडनी डैमेज

नॉर्मल ब्लड प्रेशर 

  •  ऊपर वाला - 120
  •  नीचे वाला -   80
  • हाई ब्लड प्रेशर 
  • ऊपर वाला - 140+
  • नीचे वाला -   90+
  • लो ब्लड प्रेशर 
  • ऊपर वाला -  90
  • नीचे वाला -   60

जब बीपी हो हाई - ना करें ये आसन

  • शीर्षासन
  • सर्वांगासन
  • दंड-बैठक
  • पावर योग 

बीपी की टेंशन - कैसे बचें

  • डाइट हेल्दी रखें
  • वजन कंट्रोल करें
  • नमक कम लें
  • योग-मेडिटेशन करें
  • अल्कोहल बंद कर दें

हाइपटेंशन - क्या है वजह

  • गलत खानपान
  • वर्कआउट की कमी
  • अल्कोहल
  • स्मोकिंग
  • स्ट्रेस
  • मोटापा

कंट्रोल होगा बीपी

  • खूब पानी पीएं
  • स्ट्रेस  कम लें
  • खाना समय से खाएं

हार्ट होगा मजबूत - नेचुरल उपाय

  • 1 चम्मच अर्जुन की छाल
  • 2 ग्राम दालचीनी
  • 5 पत्ते तुलसी
  • उबालकर काढ़ा बनाएं

बीपी कंट्रोल रखें - क्या करें?

  • 1 किलो वजन घटाने से
  • 1 पॉइंट कम होगा बीपी
  • 5 ग्राम से ज्यादा नमक न खाएं
  • 30 मिनट वर्कआउट से 
  • 5 से 8 पॉइंट बीपी कम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।