1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. महिलाओं में तेजी से बढ़ रही है PCOS की समस्या, बाबा रामदेव से जानें इस ठीक करने के बेहतरीन घरेलू उपाय

महिलाओं में तेजी से बढ़ रही है PCOS की समस्या, बाबा रामदेव से जानें इस ठीक करने के बेहतरीन घरेलू उपाय

 Written By: Pankaj Kumar Edited By: Poonam Yadav
 Published : Jan 18, 2025 10:16 am IST,  Updated : Jan 18, 2025 10:16 am IST

AIIMS और ICMR के ताजा अलर्ट के मुताबिक, देश की महिलाओं में 'पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम' यानि PCOS की परेशानी डायबिटीज की तरह हर घर में तेजी से फैल रही है। आयुर्वेद के जरिए सबसे पहले क्रॉनिक डिजीज को खत्म करते है। साथ में महिलाओं की तमाम परेशानियों का उपाय भी योगगुरु रामदेव से जानते हैं

बाबा रामदेव- India TV Hindi
बाबा रामदेव Image Source : SOCIAL

हाई इनटेंसिटी वर्कआउट का मकसद पेल्विक फ्लोर को एक्टिव करना है ताकि इससे जुड़ी परेशानियों को दूर किया जा सके। दरअसल, AIIMS और ICMR के ताजा अलर्ट के मुताबिक, देश की महिलाओं में 'पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम' यानि PCOS की परेशानी डायबिटीज की तरह हर घर में तेजी से फैल रही है। इसके लिए बकायदा 18 से 40 साल की नॉर्मल महिलाओं में, PCOS होने की वजह जानने के लिए, ICMR के 10 सेंटर्स पर ट्रायल हुआ जिसमें 30% से ज्यादा में PCOS पाया गया..

PCOS की वजह से ओवरी का आकार बढ़ जाता है छोटे-छोटे सिस्ट यानि गांठें हो जाती हैं। तभी तो ये कहने की जरूरत पड़ रही है कि अपना देश डायबिटीज की तरह जल्दी ही PCOS कैपिटल भी बन जाएगा। इससे प्रेगनेंसी की राह भी मुश्किल हो जाती है। इतना ही नहीं मोटापा, शुगर, स्ट्रेस, बीपी, थायरइड की परेशानी भी शुरु हो जाती है। इनफर्टिलिटी रेट तेजी से बढ़ रहा है जरा सोचिए, देश में हर 7 में से 1 महिला इस परेशानी से जूझ रही है। अब ऐसे में बेहद जरूरी है कि देश के भविष्य को सुरक्षित किया जाए। तो, चलिए योग-आयुर्वेद के जरिए सबसे पहले क्रॉनिक डिजीज को खत्म करते है। साथ में महिलाओं की तमाम परेशानियों का उपाय भी योगगुरु रामदेव से जानते हैं...

घर-दफ्तर की डबल ड्यूटी  - महिलाओं की सेहत बिगड़ी 

  • 52% सेहत पर ध्यान नहीं देती
  • 67% हेल्थ प्रॉब्लमपर बात नहीं करती 
  • 59% सेहत की वजह से छोड़ती हैं नौकरी 
  • डाइट सही नहींवर्कआउट का वक्त नहीं
  • 56% महिलाएं हैं एनिमिक
  • 4 करोड़ महिलाओंको थायराइड 

महिलाओं में PCOD - 

  • PCOS सेलो इम्यूनिटी
  • हाई बीपी, शुगरका खतरा
  • लिवर की बीमारी का खतरा
  • 5 में से 1को PCOD

PCOS के लक्षण

  • थकान
  • इर्रेगुलर पीरियड्स
  • वजन बढ़ना 
  • पिंपल्स
  • बाल झड़ना
  • सिरदर्द
  • स्किन काली पड़ना

21 की उम्र के बाद -  चेकअप कराएं

  • पैप स्मीयर टेस्ट 
  • सर्वाइकल कैंसर की जांच 
  • हार्मोनल टेस्ट
  • थायराइड टेस्ट 
  • शुगर टेस्ट

40 की उम्र के बाद -  चेकअप कराएं

  • साल में 1 बार मेमोग्राफी
  • ब्रेस्ट कैंसर की जांच 
  • पैप स्मीयर टेस्ट 

45 की उम्र के बाद -  चेकअप कराएं

  • बोन मिनरल डेंसिटी टेस्ट 
  • हड्डी की जांच 

क्या है PCOD

  • एस्ट्रोजन-प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन का असंतुलन 
  • यूट्रेस में मेल हार्मोन androgen बढ़ता है
  • ओवरी में सिस्ट बनने लगते हैं 

PCOD के लिए -  क्या करें

  • जंक फ़ूड बंद करें       
  • कपालभाति करें 
  • एलोवेरा लें 
  • वजन कंट्रोल करें 
  • चाय-कॉफी कम पीएं 
  • दालचीनी लें

थायराइड के लिए -  क्या करें

  • कपालभाति करें
  • सिंहासन फ़ायदेमंद 
  • खट्टी चीजें ना खाएं
  • तला-भुना ना खाएं 
  • कुछ देर धूप में बैठें

महिलाएं रहेंगी फिट - बदले कुछ आदतें

  • बासी खाना ना खाएं 
  • ब्रेकफास्ट जरूर करें 
  • स्ट्रेस ना लें
  • दोपहर में आराम करें 
  • बीमारी को इग्नोर ना करें 
  • अपना भी ख्‍याल रखें 

प्रेगनेंसी में दिक्कतें

  • BP में उतार-चढ़ाव
  • Nausea
  • सांस लेने में दिक्कत
  • थायराइड
  • डायबिटीज़
  • पैरों में सूजन
  • एसिडिटी
  • लिवर की बीमारियां

कैल्शियम की कमी - बीमारी

  • ऑस्टियोपोरोसिस
  • कमज़ोरी
  • आर्थराइटिस
  • दांत कमज़ोर 
  • डिप्रेशन
  • स्किन प्रॉब्लम

कैल्शियम के लिए - क्या खाएं ?

  • दूध 
  • बादाम
  • ओट्स
  • बीन्स 
  • तिल 
  • सोया मिल्क

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।