1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वेट गेन करने के लिए डाइट में ऐसे शामिल करनें अश्वगंधा, मिलेगा फायदा

वेट गेन करने के लिए डाइट में ऐसे शामिल करनें अश्वगंधा, मिलेगा फायदा

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Mar 24, 2022 06:59 pm IST,  Updated : Mar 24, 2022 06:59 pm IST

हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने के लिए आपको दूध के साथ अश्वगंधा पाउडर का सेवन जरूर करना चाहिए। 

वेट गेन के लिए डाइट - India TV Hindi
वेट गेन के लिए डाइट  Image Source : FREEPIK

वजन बढ़ाने के लिए आपको एक हेल्दी लाइफस्टाइल का पालन करना चाहिए और अपने आहार का भी ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए सही डाइट प्लान और एक्सरसाइज खास तौर पर वेट गेन एक्सरसाइज की जरूरत होती है। इस तरह आप हेल्दी तरीके से वजन बढ़ा सकते हैं।

यदि आप हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाते हैं तो आपकी बॉडी नैचुरली रोगों से आपको बचाती है। वेट गेन करने के लिए खास तौर पर खान पर ध्यान देने के साथ-साथ उन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने की आवश्यकता है जो आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाए। वेट के गेन के लिए अश्वगंधा का सेवन करने की खास सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं अश्वगंधा का सेवन कर हम कैसे वेट गेन कर सकते हैं। 

पैर में दिख रहे ये संकेत तो न करें नजरअंदाज, बढ़ा हो सकता है ब्लड शुगर लेवल

वजन बढ़ाने के लिए आपको दूध के साथ अश्वगंधा पाउडर का सेवन जरूर करना चाहिए। दूध में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं आयुर्वेद में अश्वगंधा चूर्ण का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। रोजाना दूध और अश्वगंधा का सेवन वजन बढ़ाने में मदद करता है।

डायबिटीज के मरीज करें इन चीजों का सेवन, बैलेंस में रहेगा ब्लड शुगर 

वेट गेन के लिए करें रेगुलर एक्सरसाइज

  • वेट गेन करने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। यह मांसपेशियों को बढ़ाता है।
  • एक्सरसाइज करने से शरीर को मजबूत बनाता है और बॉडी टोन होती है।
  • एक्सरसाइज भूख बढ़ाता है तनाव दूर करने, मेटाबोलिक एक्टिविटी में सुधार करता है और सहनशक्ति बढ़ाने में मदद करता है।
  • हेल्दी तौर पर वेट गेन करने के लिए जंक फूड का सेवन कम से कम करना चाहिए।

(Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।