1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Health Tips: बरसात के मौसम में खाएं कॉर्न, डायबिटीज रोगियों को भी होता है फायदा

Health Tips: बरसात के मौसम में खाएं कॉर्न, डायबिटीज रोगियों को भी होता है फायदा

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 13, 2021 02:48 pm IST,  Updated : Jul 13, 2021 02:52 pm IST

बरसात के मौसम में भुट्टा, कॉर्न, मक्का खाना बहुत से लोगों को पसंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है।

corn - India TV Hindi
भुट्टा खाने के फायदे  Image Source : INSTAGRAM/#CORN

बारिश के मौसम में मकई, भुट्टा या कॉर्न खाना सभी को पसंद होता है। बहुत से लोग स्वीट कॉर्न का इस्तेमाल सब्जियों में करते हैं। इसके अलावा पॉपकॉर्न तो अब हर किसी की पसंद बन गया है। किसी भी रूप में भुट्टे का सेवन करना स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व और फैटी एसिड की भरपूर मात्रा होती है। इसलिए सिर्फ मानसून में नहीं किसी भी मौसम में खा सकते हैं। मकई का इस्तेमाल इंडियन से लेकर कॉन्टिनेंटल सलाद तक में किया जाता है। आप इसका इस्तेमाल आसानी से अपनी डाइट में कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में। 

इन लोगों को नहीं करना चाहिए एलोवेरा का अधिक सेवन, एलर्जी के साथ हो सकती है ये दिक्कतें

कॉर्न खाने के सेहत से जुड़े 4 बड़े फायदे 

ब्लड शुगर रखे मेंटेन 

कॉर्न में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, ये आपके पेट के लिए फायदेमंद होता है।फाइबर खाने की वजह से आपको लंबे समयकर भूख नहीं लगती हैं। इसकी वजह से आप बेकार की चीजें नहीं खाते हैं। इसमें सॉल्युबल फाइबर होता है जो ब्लड शुगर को मेंटेन करने में मदद करता है

एंटीऑक्सीडेंट से होता है भरपूर

कॉर्न एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्त्रोत है जो सूजन को कम करने के साथ- साथ ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के अलावा कैरोटीनॉयड जैसे तत्व भी होते हैं जो आंखों के लिए फायदेमंद हैं।

वजन घटाने में मददगार 

corn health benefits
Image Source : INSTAGRAM/#CORNभुट्टा खाने के फायदे 

कॉर्न में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो आपके पेट को लंबे समय तक भरे रखता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। इसे खाने से आपको जल्दी भूख नहीं लगती है जिसकी वजह से कॉर्ब्स और शुगर वाली चीजों को खाने से परहेज करते हैं।

विटामिन से भरपूर

कॉर्न में विटामिन्स और पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है। ये विटामिन बी का अच्छा स्त्रोत है जो एनर्जी मेंटेन करने में मदद करता है। इसके अलावा हड्डियों और बालों के लिए भी अच्छा होता है। इसमें विटामिन ए होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में मदद करता है। 

प्रेगनेंसी में फायदेमंद 

गर्भवती महिलाएं अपने डाइट में कॉर्न को शामिल कर सकती हैं। ये मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद है। कॉर्न में फोलिक एसिड होते है। हालांकि, प्रेगनेंसी के समय में कब्ज की समस्या होना आमबात है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कॉर्न को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन, एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। 

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें-

नेचुरल तरीके से वजन कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें सोंठ, ये 6 बीमारियां भी रहेंगी दूर

खाली पेट बिलकुल न करें खट्टे फलों का सेवन, गुस्सा बढ़ने के साथ होंगे ये नुकसान

Benefits of tamarind: वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें इमली, जानें 6 बड़ें फायदे

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।