1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन घटाने में सहायक है तुलसी-अजवाइन का पानी, इस तरह से करें डाइट में शामिल

वजन घटाने में सहायक है तुलसी-अजवाइन का पानी, इस तरह से करें डाइट में शामिल

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Oct 19, 2021 07:33 am IST,  Updated : Oct 19, 2021 06:01 pm IST

तुलसी-अजवाइन का पानी डिटॉक्स ड्रिंक्स की तरह काम करता है। इसका सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है।

tulsi ajwain water - India TV Hindi
तुलसी-अजवाइन का पानी  Image Source : INSTAGRAM/S_R_K_HOLISTIC_MEDPARK

वजन कम करने के लिए वर्कआउट के साथ-साथ डाइट का भी खास ख्याल रखना पड़ता है। बहुत से लोग खाने में परहेज कर लेते हैं। लेकिन दिनभर जो ड्रिंक्स लेते हैं उसपर शायद ही किसी का ध्यान जाता हो। आमतौर पर लोग चाय या कॉफी को ही डाइट का हिस्सा बना लेते हैं। लेकिन अगर आप चाय-कॉफी की जगह कुछ हेल्दी ड्रिंक्स लेने की आदत बना लेंगे तो इससे आपको वजन घटाने में आसानी हो सकती है। इसके लिए तुलसी-अजवाइन का पानी एक बेहतर विकल्प है। जानिए इसके फायदे और इसे बनाने का तरीका। 

यूरिक एसिड के मरीज डाइट में इस तरह शामिल करें अखरोट, अपने आप काबू में हो जाएगी समस्या

ऐसे बनाएं तुलसी-अजवाइन का पानी 

  1. भुने हुए अजवाइन को रातभर पानी में भिगो दें
  2. सुबह इस पानी को एक पैन में डालें
  3. इसमें तुलसी के पत्ते डालकर उबाल लें
  4. उबलने के बाद पानी को छान लें
  5. रोज सुबह इस पानी को पीने से आपको फर्क दिखने लगेगा 

वजन घटाने के लिए इस तरह से फायदेमंद है तुलसी-अजवाइन का पानी 

अजवाइन

ajwain
Image Source : INSTAGRAM/HEALTHYFOOD_TUMMYFULLअजवाइन 

अजवाइन वजन को कंट्रोल करने में कारगर है। इसके अलावा ये पेट से संबंधित बीमारियों से बचाव करती है। अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाले का काम करता है। साथ ही शरीर में जमा फैट को बर्न करने में भी सहायक होता है। 

तुलसी

tulsi water
Image Source : INSTAGRAM/TARLADALALतुलसी का पानी 

तुलसी नेचुरल डिटॉक्स की तरह काम करती है। इसके अलावा इसका सेवन करने से डाइजेशन अच्छा रहता है। खराब पाचन के कारण भी वजन बढ़ता है। तुलसी शरीर के मेटाबॉलिज्म रेट को सही रखने में सहायक है। अगर मेटाबॉलिज्म सही रहेगा तो कैलोरी बर्न करने में आसानी होगी।  

इस तरह से भी फायेदमंद है अजवाइन 

  • खांसी-जुकाम में राहत पाने के लिए अजवाइन के बीज का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये नाक से बलगम को साफ करता है जिससे सांस लेने में आसानी होती है।
  • गठिया के मरीजों के लिए भी अजवाइन बड़े काम की चीज है। ये दर्द और सूजन को शांत करने में मदद करती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिल सकता है। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

एक गिलास पानी में घोलकर पिएं चुटकी भर हींग, कई समस्याएं होंगी दूर

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए ये 3 चीजें खाएं मिलाकर, अपने आप हट जाएगा नजर का चश्मा

घर पर बनाएं ये खास आयुर्वेदिक काढ़ा, सर्दी-जुकाम के साथ गले की खराश से मिलेगी निजात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।