1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. यूरिक एसिड के मरीज डाइट में इस तरह शामिल करें अखरोट, अपने आप काबू में हो जाएगी समस्या

यूरिक एसिड के मरीज डाइट में इस तरह शामिल करें अखरोट, अपने आप काबू में हो जाएगी समस्या

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Oct 18, 2021 07:11 pm IST,  Updated : Oct 18, 2021 07:15 pm IST

यूरिक एसिड को दवाइयों के अलावा कुछ घरेलू नुस्खे भी अपनाकर नियंत्रित किया जा सकता है। जानें ये घरेलू नुस्खा क्या है।

Walnut or Akhrot- India TV Hindi
Walnut or Akhrot Image Source : INSTAGRAM/ 28_DAYSHEALTHYCHALLENGE

यूरिक एसिड एक केमिकल होता है जो शरीर में तब बनता है जब प्यूरिन नाम के तत्व का ब्रेकडाउन हो जाता है। समय रहते ही अगर इसे कंट्रोल कर लिया गया तो आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच जाएंगे। यूरिक एसिड को दवाइयों के अलावा कुछ घरेलू नुस्खे भी अपनाकर इस समस्या में आराम पाया जा सकता है। जानें ये घरेलू नुस्खा क्या है और किस तरह से यूरिक एसिड की समस्या को कंट्रोल करने में असरदार है। 

यूरिक एसिड पेशेंट डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें, समस्या होगी दूर

यूरिक एसिड कंट्रोल करेगा अखरोट

ड्राई फ्रूट्स में शुमार अखरोट सेहत के लिए बेहतरीन होता है। ये प्रोटीन और अन्य कई विटामिन्स का भंडार भी कहा जाता है। इसके साथ ही इसमें प्रचुर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है। ये सभी तत्व शरीर से यूरिक एसिड को बाहर निकालने में सहायता करते हैं। जिसकी वजह से शरीर से बढ़े हुए यूरिक एसिड का स्तर अपने आप कम होने लगता है। 

Walnut
Image Source : INSTAGRAM/SAS_ZYSWalnut 

इस तरह करें अखरोट का सेवन
यूरिक एसिड के पेशेंट अखरोट को अपनी डाइट में शामिल करें। इसके लिए आप बस सुबह खाली पेट 2 से 3 अखरोट का सेवन करें। इससे बढ़ा हुआ यूरिक एसिड कंट्रोल हो जाएगा। 

Uric Acid: बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करेगी अश्वगंधा, जानें सेवन का सही तरीका

अखरोट का सेवन करने के अन्य फायदे

  • हड्डियों को करता है मजबूत
  • दिल के लिए फायदेमंद
  • दिमाग करता है तेज
  • डायबिटीज में असरदार
  • डाइजेशन करता है अच्छा
  • तनाव दूर करने में मददगार
  • वजन घटाने में भी सहायक
  • कब्ज की समस्या में मिलेगा आराम
  • गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी
  • इम्यूनिटी करता है बूस्ट

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 
 

 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।