1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह के नाश्ते में इन दो हेल्दी चीजों को शामिल करने से वजन होगा कम, सेहत को मिलते हैं अन्य कई फायदे 

सुबह के नाश्ते में इन दो हेल्दी चीजों को शामिल करने से वजन होगा कम, सेहत को मिलते हैं अन्य कई फायदे 

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Apr 23, 2024 07:04 am IST,  Updated : Apr 23, 2024 07:04 am IST

आपको सुबह का नाश्ता कभी भी छोड़ना नहीं चाहिए। सुबह एक नाश्ता स्किप करन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होगा। लेकिन अगर आप सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट करते हैं तो अपने आप को कई समस्याओं से बचा सकते हैं.

सुबह के नाश्ते में चीज़ों को शामिल करें- India TV Hindi
सुबह के नाश्ते में चीज़ों को करें शामिल Image Source : SOCIAL

सुबह का ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी मील होता है। अगर आप सुबह हेल्दी  ब्रेकफास्ट करते हैं तो अपने आप को कई समस्याओं से बचा सकते हैं। आपको सुबह का नाश्ता  कभी भी छोड़ना नहीं चाहिए। ये आपकी बॉडी को दिनभर उर्जा देने का काम करता है इसलिए ब्रेकफास्ट के लिए हमें हेल्‍दी फूड ही चुनें। आज हम आपको ऐसी ही दो चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें ब्रेकफास्ट में खाने से आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं तो चलिए जानते हैं इनके बारे में-

मखाने को ब्रेकफास्ट में करें शामिल-

सेहत के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन बहुत जरूरी होता है। हमारे देश में कई तरह के ड्राई फ्रूट्स होते हैं लेकिन सिर्फ मखाने का सेवन करके आप अपने शरीर को कई फायदे दिला सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज है तो उसे सुबह उठकर खाली पेट 4 मखाने का सेवन करना चाहिए। इससे शुगर लेवल नियंत्रण रहता है। इसके साथ ही अगर आपको हार्ट से संबंधित कोई बीमारी है तो मखाने का सेवन जरूर करें। ये आपके दिल को स्वस्थ रखने का काम करेगा। रोज सुबह उठकर मखाना खाने से आप तनाव की समस्या से भी राहत पा सकते हैं। अगर आप रोजाना मखाना खाएंगे तो आपकी किडनी डिटॉक्सिफाई होती रहेगी और मजबूत भी बन जाएगी।

ओट्स के भी हैं अनगिनत फायदे-

हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आप नाश्ते में रोजाना 30 से 40 ग्राम ओट्स का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। इसमें पाया जाने वाला विशेष प्रकार का फाइबरबीटा ग्लूकैनशरीर को खूब फायदा पहुंचाता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए मखाना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर उच्च रक्तचाप की समस्या को कम करने का काम करता है। इसमें पाए जाने वाले अनसॉल्युबल फाइबर से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है और पाचन शक्ति बढ़ती है, जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती है। ओट्स में कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।