1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नमक के अलावा इन फूड्स में होता है आयोडीन, थायराइड होने पर करें इनका सेवन

नमक के अलावा इन फूड्स में होता है आयोडीन, थायराइड होने पर करें इनका सेवन

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Oct 21, 2021 07:53 am IST,  Updated : Oct 21, 2021 10:23 am IST

आयोडीन की कमी से शरीर में कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। इसके लक्षण बहुत आम होते हैं। जानिए इसकी कमी की पहचान कैसे की जा सकती है और ऐसे में नमक के अलावा क्या खाना सही रहता है?

iodine deficiency- India TV Hindi
आयोडीन के रिच सोर्स Image Source : INDIA TV

शरीर के विकास में आयोडीन की अहम भूमिका होती है। ये जरूरी पोषक तत्वों में से एक है और इसकी कमी से थायराइड-हार्ट फेल होने सहित कई बीमारियों का खतरा बना रहता है। इस समस्या से जूझ रही महिलाओं में गर्भपात या बांझपन की परेशानी देखने को भी मिल सकती है। 

यूं तो अब नमक आयोडीनयुक्त मिलता है। इसके बावजूद भी कई लोगों में आयोडीन की कमी हो जाती है। एक वयस्क को रोजाना लगभग 150 माइक्रोग्राम आयोडीन का सेवन करना चाहिए जो सिर्फ नमक से पूरी नहीं होती है। यही वजह है कि सभी जरूरी मिनरल्स के लिए बैलेंस डाइट लेना चाहिए। जानिए ऐसी कौन सी चीजें है जिन्हें आहार में शामिल करने से शरीर में आयोडीन की कमी पूरी हो सकती है। साथ ही जानिए कि इसके लक्षण क्या हैं? 

प्रदूषण से बचने के लिए रोजाना करें इन फूड्स का सेवन, इम्यूनिटी भी रहेगी मजबूत

आयोडीन की कमी के लक्षण 

  • वजन बढ़ना 
  • थकान महसूस होना
  • ज्यादा ठंड लगना
  • बालों का झड़ना 
  • गले में सूजन 

आयोडीन की कमी होने पर डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें 

उबले आलू 

आयोडीन की कमी को पूरा करने के लिए आप उबले आलू खा सकते हैं। जैविक रूप से उगाए गए आलू में आयोडीन की मात्रा ज्यादा होती है।

करौंदा 

करौंदे में फाइबर के साथ काफी एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। आयोडीन की जरूरत को पूरी करने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं, इसका जूस भी पीना फायदेमंद है। अगर जूस पीने में कड़वा लगे तो इसे चीनी मिलाकर भी पिया जा सकता है। 

केला 

केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें कुछ मात्रा में आयोडीन भी होता है। एक केले में 3 माइक्रोग्राम आयोडीन होता है।

अंडा 

egg
Image Source : FREEPIK.COMअंडा 

अंडे में प्रोटीन सहित कई तरह के पोषक तत्व और विटामिन्स पाए जाते हैं। इसमें मौजूद ज्यादातर तत्व अंडे के यॉल्क यानि पीले वाले भाग में होते हैं, जिसमें कैलोरी की मात्रा भी ज्यादा होती है। एक अंडे में लगभग 24 माइक्रोग्राम आयोडीन होता है।

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी में आयोडीन की मात्रा भरपूर पाई जाती है। इसमें कई विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। एक कप स्ट्रॉबेरी में लगभग 13 माइक्रोग्राम आयोडीन होता है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

टॉन्सिल के कारण गले के दर्द से हैं परेशान? इन 5 घरेलू उपायों को अपनाने से मिलेगी राहत

पाचन तंत्र को रखना चाहते हैं दुरुस्त तो इन 3 चीजों को करें डाइट में शामिल

बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करेगा प्याज, जानें सेवन का सही तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।