हाई कोलेस्ट्रॉल में अंकुरित रागी: खाने में फास्ट फूड का ज्यादा सेवन और तेल मसालों की अधिकता आपको तेजी से हाई कोलेस्ट्रॉल का मरीज बना सकती है। इस दौरान आपको यह समझना होगा कि अगर आप इन चीजों को अपनी डाइट में नियंत्रित नहीं कर सकते हैं, तो उन चीजों के सेवन को बढ़ा दें जिनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसी ही एक चीज है अंकुरित रागी (ragi for high cholesterol), जिसे आप अपनी डाइट में शामिल करके शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकते हैं।
अंकुरित रागी में अमीनो एसिड लेसिथिन (lecithin) और मेथियोनीन (methionine) होता है जो लिवर से अतिरिक्त फैट को खत्म कर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं रागी में अमीनो एसिड थ्रेओनाइन भी होता है जो लिवर में फैट के निर्माण में बाधा डालता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।
जब आप रागी को अंकुरित करके खाते हैं तो इसमें फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है। ये फाइबर शरीर में जमा होने वाले ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये बैड फैट ट्राइग्लिसराइड्स को अपने साथ, शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। इस तरह ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

ब्लड वेसेल्स को साफ रखने में अंकुरित रागी का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। ये खून की नलियों में जमा फैट्स की सफाई में मददगार है जो कि ब्लड सर्कुलेशन को सही करने में मददगार है। इसके दिल पर किसी प्रकार का जोर भी नहीं पड़ता और हाई बीपी जैसी समस्याओं से भी बचे रह सकते हैं।
संपादक की पसंद