1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. छोटे से बेर के बड़े-बड़े फायदे, इन परेशानियों से दिला सकता है छुटकारा

छोटे से बेर के बड़े-बड़े फायदे, इन परेशानियों से दिला सकता है छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 04, 2021 11:10 pm IST,  Updated : Mar 04, 2021 11:13 pm IST

बेर खाने में बेहद नरम और मीठे होते हैं। साथ ही ये सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद हैं और इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

बेर के फायदे - India TV Hindi
बेर के फायदे  Image Source : INSTAGRAM/#FRUITS

बेर खाने में बेहद नरम और मीठे होते हैं। ये एक मौसमी फल है। हल्के हरे रंग का यह फल पक जाने के बाद लाल-भूरे रंग का हो जाता है। बेर को 'चीनी खजूर' के नाम से भी जाना जाता है। चीन में इसका इस्तेमाल कई तरह की दवाइयों को बनाने में किया जाता है। ये फल सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद हैं और इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। कैल्शियम और फॉस्फोरस की मात्रा बेर में पर्याप्त रूप से पाई जाती है, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इस फल को भारत के कई  क्षेत्रों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। खाने में यह जितना स्वादिष्ट होता है, उससे कहीं ज्यादा यह फायदेमंद भी होता है। 

Weight Loss Tips: सुबह गर्म पानी में एक टुकड़ा गुड़ मिलाकर पीने से जल्द घटता है वजन

सेहत के लिए इस तरह से फायदेमंद है बेर का सेवन 

कब्ज को दूर रखता है बेर 

benefits of jujube
Image Source : INSTAGRAM/WELLNESSCANBERRAकब्ज से छुटकारा पाने के लिए खाएं बेर 

बेर कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। ये अपच, सूजन, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से निपटने के लिए कारगार माना जाता है। बेर फाइबर से भरा हुआ होता है, जो पाचन में सहायता करता है। 

बेर खाने से आती है अच्छी नींद  

अगर आपको नींद नहीं आती तो बेर का सेवन करना चाहिए। इसमें फ्लेवोनोइड्स-सैपोनिन और पॉलीसेकोराइड्स होते हैं, जो स्वाभाविक रूप ले नींद को प्रेरित करते हैं। बेर में मौजूद यह गुण आपको नींद ना आना और बेचैनी जैसी समस्याओं से निजात दिला सकते हैं। 

World Obesity Day 2021: मोटापे का कारण हो सकती हैं आपकी ये गलत आदतें, आज से ही बदल दें वरना...

हड्डियों को मजबूत बनाता है बेर 

benefits of ber
Image Source : INSTAGRAM/HEALTHCARE_95हड्डियों के लिए फायदेमंद है बेर 

बेर हड्डियों को मजबूत बनाता है। ये देखने में छोटा होता है, लेकिन गुणों के भंडार से भरपूर है। इसमें कैल्सियम की मात्रा भरपूर होती है, जो हड्डियों को मजबूती देने में कारगार साबित होता है।  

आंख दर्द को कम करता है बेर 

बेर आंखों के दर्द को कम करता है। देर तक कंप्यूटर पर काम करने या दिनभर काम करने के बाद हमारी आंखों में जलन और दर्द जैसी समस्याएं हो जाती हैं, इससे राहत पाने के लिए बेर का सेवन करना चाहिए। आप बेर की छाल को पीसकर आंखों के चारों तरफ लगा सकते हैं। इससे आपको जलन से आराम मिल सकता है। 

Benefits Of Mustard Oil: हार्ट को हेल्दी रखने के लिए खाने में इस्तेमाल करें सरसों का तेल, कई तरह से है फायदेमंद

दिमाग को शांत रखता है बेर

बेर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के खिलाफ लड़ने के लिए न्यूरो प्रोटेक्शन गुण पाए जाते हैं, जो दिमाग को शांत रखने में कारगार होता है। साथ ही इसका सेवन चिंता से ग्रस्त लोगों के लिए फायदेमंद साबित होता है। 

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें- 

कम उम्र में ही हाथों-अंगुलियों में हो रही है अकड़न, स्वामी रामदेव से जानिए बिना पेनकिलर कैसे करें अर्थराइटिस क्योर

डायबिटीज कंट्रोल करने के अलावा आंखों की रोशनी भी बढ़ाता है आंवले का जूस, जानें फायदे और नुकसान

खाना खाने के तुरंत बाद ही फूलने लगता है पेट, इन घरेलू उपायों से जल्द मिलेगा आराम

नोट- ऊपर दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान के लिए है। इसके लिए किसी डॉक्टर की सलाह नहीं ली गई है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।