1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाना खाने के तुरंत बाद ही फूलने लगता है पेट, इन घरेलू उपायों से जल्द मिलेगा आराम

खाना खाने के तुरंत बाद ही फूलने लगता है पेट, इन घरेलू उपायों से जल्द मिलेगा आराम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 02, 2021 04:48 pm IST,  Updated : Mar 02, 2021 06:02 pm IST

खाना खाने के बाद पेट फूलने की समस्या से परेशान हैं तो ये घरेलू उपाय आपकी इस समस्या में आराम दिला सकते हैं। जानें क्या हैं ये घरेलू उपाय...

home remedies for stomach bloating problem want instant relief in stomach bloating try these gharelu- India TV Hindi
home remedies for stomach bloating problem want instant relief in stomach bloating try these gharelu upay, खाना खाने के बाद पेट फूलने की समस्या से परेशान हैं तो ये घरेलू उपाय आपकी इस समस्या में आराम दिला सकते हैं। जानें क्या हैं ये घरेलू उपाय... Image Source : INDIA TV

अच्छा खाना किसे पसंद नहीं होता। लेकिन कई बार यही खाना सिरदर्द बन जाता है। कई लोगों को ये समस्या होती है कि खाना खाते ही उनका पेट फूलने लगता है। जिन लोगों को खाना खाने के बाद पेट फूलने की समस्या होती है उन्हें ये समझ नहीं आता ही क्या करें। क्योंकि कई बार थोड़ा सा खाने मात्र से ही ये समस्या शुरू हो जाती है। अगर आप भी खाना खाने के बाद पेट फूलने की समस्या से परेशान हैं तो ये घरेलू उपाय आपकी इस समस्या में आराम दिला सकते हैं। जानें क्या हैं ये घरेलू उपाय...

डायबिटीज कंट्रोल करने के अलावा आंखों की रोशनी भी बढ़ाता है आंवले का जूस, जानें फायदे और नुकसान

  • पेट फूलने की समस्या के कारण
  • खानपान ठीक नहीं होना
  • खाने को अच्छे से चबाकर ना खाना
  • तैलीय और मसाले युक्त भोजन का अधिक सेवन करना
  • खाने में कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजों को अधिक सेवन करना
  • तनाव में रहना
  • शरीर में ऑक्सीजन की कमी होना

पेट फूलने की समस्या में आराम दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे

सिरका,इसबगोल पानी मिलाकर पिएं ये ड्रिंक

अगर खाना खाने के बाद ही आपका पेट फूलने लगता है तो आप खाना खाने से पहले अगर इस ड्रिंक को पिएंगे तो आपको इस समस्या में आराम मिलेगा। इसके लिए बस आप 1 चम्मच इसबगोल, 1 चम्मच सेब के सिरके को एक गिलास पानी में मिला लें। इसे खाना खाने के आधा घंटा पहले पी लें।

लिवर को हेल्दी बनाए रखने के लिए खाएं ये फूड्स, बीमारी भागेगी कोसों दूर

Home Remedies For Stomach Bloating Problem Want Instant Relief In Stomach Bloating Try These Gharelu
Image Source : INSTAGRAM/FRAGRANCE_OF_FARMSAjwain

अजवाइन का करें सेवन
इस समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को खाना खाने के तुरंत बाद एक चौथाई चम्मच अजवाइन को हल्के गुनगुने पानी के साथ खा लें। ऐसा करने से पेट हल्का लगेगा और आपको आराम मिलेगा। 

पुदीने का पत्ता भी असरदार
खाना खाने के बाद 4-5 पुदीने के पत्ते लेकर एक चुटकी काला नमक के साथ मिलाकर चबा लें। इसके बाद थोड़ा सा गुनगुना पानी पी लें। इससे आपको आराम मिलेगा।

इलायची खाएं
पेट फूलने की समस्या में छोटी इलायची भी आपको राहत देगी। इसके लिए बस आप खाना खाने के बाद छोटी इलायची खा लें। 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।