1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है कीवी, दिल को स्वस्थ रखने के साथ ब्लड शुगर करेगा कंट्रोल

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है कीवी, दिल को स्वस्थ रखने के साथ ब्लड शुगर करेगा कंट्रोल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 07, 2022 02:05 pm IST,  Updated : Feb 08, 2022 01:07 pm IST

इसके सेवन से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा, साथ ही शरीर में खून का थक्का जमने की दिक्कत नहीं होगी

kiwi- India TV Hindi
kiwi Image Source : FREEPIK.COM

Highlights

  • खास बात यह है कि इस फल में कुछ भी फेंकने वाली चीज नहीं होती है।
  • इस फल की खासियत यह भी है कि आप इसे किसी भी सीजन में खा सकते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर फल हमारे सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इन्हीं फल में से एक कीवी है। स्वाद में तीखा और मीठा लगने वाला यह फल मूल रूप से चीन का है। लेकिन, इसकी लोकप्रियता और पोषक तत्वों के चलते अब इन्हें भारत, न्यूजीलैंड, ब्राजील सहित कई और देशों में भी उगाया जाने लगा है। खास बात यह है कि इस फल में कुछ भी फेंकने वाली चीज नहीं होती है। आप इस फल को छिलके और बीज सहित पूरा खा सकते हैं।  इसके अलावे इस फल की खासियत ये है कि आप इसे किसी भी सीजन में खा सकते हैं। ये स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ पहुंचाता है।  इसके सेवन से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा, साथ ही शरीर में खून का थक्का जमने की दिक्कत नहीं होगी जिसकी वजह से स्ट्रोक, किडनी और हार्ट अटैक सम्बन्धी दिक्कत होने का खतरा कम होता है। 

 लिवर को हेल्दी रखने के लिए डाइट में इस तरह शामिल करें लहसुन, इन चीजों का भी है अहम रोल

कीवी में जरूरी पोषक तत्व 

हरे रंग की कीवी में विटामिन सी, पोटेशियम और फोलिक एसिड पाया जाता है। साथ ही यह फाइबर, विटामिन ई, पॉलीफेनॉल्स, और कैरोटीनॉयड का भी बेहतरीन स्रोत है। इसके अलावे कीवी में कैलीरी बहुत कम मात्रा होती है इसलिए फिटनेस का ध्यान रखने वाले कीवी खाना खूब पसंद करते हैं। आपको अपनी डाइट में कीवी फल जरूर शामिल करना चाहिए। जानिए कीवी के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में। 

कीवी के फायदे 

आंखों को स्वस्थ रखता है कीवी

कीवी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आंखो की रोशनी बढ़ती है। साथ ही ये आंखों के धुंधलापन की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

वजन घटाने और पेट की चर्बी कम करने के लिए इस तरह करें अश्वगंधा का सेवन, जल्द दिखेगा असर 

डेंगू से रिकवरी में सहायक
कीवी में  विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जोकि डेंगू से रिकवरी में आपकी मदद कर सकते हैं। दरअसल, डेंगू बुखार में ब्लड प्लेटलेट्स काफी तेजी से गिरने लगता है जिसमें कीवी इन प्लेटलेट्स को रोकने में मदद करती है। 

दिल के लिए
कीवी दिल के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें पोटेशियम मौजूद होता है जो दिल की संबंधी समस्याओं को दूर रखता है। साथ ही इसमें फाइबर और विटामिन पाया जाता है जो धमनियों को मजबूत बनाने का काम करता है जिससे आपकी धमनियां अच्छे से काम कर सकें।

कब्ज 
कब्ज की समस्या को भी दूर करने में कीवी कारगर है। ऐसा इसलिए क्योंकि, इसमें फाइबर के साथ-साथ पेट साफ करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। रोजाना इसके सेवन से कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

कब्ज समेत पेट संबंधी दिक्कतों को दूर करने में असरदार है अमरूद, इस तरह करें सेवन 

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
कीवी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार होता है। इसमें विटामिन-सी और कई  पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए रोजाना कीवी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 

डायबिटीज
कीवी के सेवन से डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। रोजाना इसके सेवन से खून में ग्लूकोज की मात्रा कम हो जाती है। डायबिटीज मरीजों के लिए ब्लड शुगर कम करने के लिए कीवी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।