1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम कर देंगे ये घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा असर

बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम कर देंगे ये घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा असर

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 07, 2022 01:00 pm IST,  Updated : Feb 07, 2022 04:56 pm IST

आइए जानते हैं कि क्या हैं वो घरेलू नुस्खे और कैसे करें इसका सेवन साथ ही जानिए ये सेहत के लिए किस तरह से असरदार है।

uric acid- India TV Hindi
uric acid Image Source : FREEPIK

Highlights

  • यूरिक एसिड को कम करने के लिए अजवाइन आपकी मदद कर सकता है।
  • सेब का सिरका भी शरीर में बढ़े यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल में कारगर होता है।

आजकल खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से ज्यादातर लोग डायबिटीज के अलावा जिस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं वो है यूरिक एसिड।  यूरिक एसिड का निर्माण तब होता है जब शरीर में प्यूरिन्स नाम का तत्व टूटता और बनता रहता है। जब शरीर में इसकी मात्रा सामान्य लेवल से ज्यादा बढ़ जाती है तो यह सेहत के लिए कई तरह से नुकसानदायक होता है। ऐसे में यूरिक एसिड के मरीज दवाइयों के अलावा कुछ घरेलू उपायों को भी अपनाकर इसकी मात्रा को कम कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि क्या हैं वो घरेलू नुस्खे और कैसे करें इसका सेवन साथ ही जानिए ये सेहत के लिए किस तरह से असरदार है। 

Related Stories

 यूरिक एसिड के मरीज हैं तो इन सब्जियों से कर लें तौबा, बढ़ सकती है परेशानी

नींबू पानी

lemon juice
Image Source : FREEPIK lemon juice

नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है , तो आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। नींबू में साइट्रिक एसिड पाया जाता है जो यूरिक एसिड को कम करने में मददगार होता है। इसके अलावे आप खट्टे फल जैसे संतरा, मौसमी का भी सेवन कर सकते हैं। 

ऐसे करें नींबू पानी का सेवन

अगर आप यूरिक एसिड के पेशेंट हैं तो नींबू पानी को अपनी डाइट में शामिल करें। इसके लिए आप बस एक गिलास पानी में नींबू मिलाकर दिन में 2 बार सेवन करें। आप चाहें तो सुबह खाली पेट भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसके लिए सुबह के समय गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं। इससे बढ़ा हुआ यूरिक एसिड कंट्रोल हो जाएगा साथ ही वजन कम करने में भी मदद मिलेगी।   

अजवाइन

Ajwain
Image Source : INSTAGRAM/ SIMPLYROSI_OFFICIALAjwain

 यूरिक एसिड को कम करने के लिए अजवाइन आपकी मदद कर सकता है। साथ ही इसके सेवन से सूजन की समस्या भी दूर होती है। इसके अलावे इसके सेवन से पेट से संबंधित कई समस्याएं दूर होती हैं।

इस तरह करें अजवाइन का सेवन
बढ़े हुए यूरिक एसिड कंट्रोल करना चाहते हैं तो अजवाइन का सेवन करना आपके लिए अच्छा होगा। इसके लिए पहले आप थोड़ा सा अजवाइन चबाकर खाएं उसके बाद पानी पी लें। ऐसा करने से आपको असर दिखेगा। 

सर्दियों में इन चीजों का सेवन करने से कंट्रोल में रहेगा यूरिक एसिड, डाइट में करें शामिल

सेब का सिरका 

apple vinegar
Image Source : FREEPIKapple vinegar

सेब का सिरका शरीर में बढ़े यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल में कारगर होता है। इसमें अधिक मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण होते हैं। जो शरीर में मौजूद यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के साथ खून में पीएच लेवल को बढ़ाने में मदद करता है।

इस तरह करें सेवन
आप सेब के सिरका का सेवन किसी भी तरीके से कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना सुबह एक गिलास पानी  में 2-3 चम्मच सेब का सिरका डालकर पी लें। शुरुआत में बहुत ही कम मात्रा 5-10 एमएल ही लें। आप चाहें तो खाना खाने के 1 या आधा घंटा पहले भी सेवन कर सकते हैं। 

प्याज

onion
Image Source : FREEPIKonion

प्याज खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा बढ़े हुए यूरिक एसिड को भी कंट्रोल करने में कारगर होता है। प्याज में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में सहायता करता है। 

इस तरह करें प्याज का सेवन
बढ़े हुए यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए कच्चे प्याज का सेवन करना आपके लिए अच्छा होगा। इसका इस्तेमाल आप सलाद के रूप में कर सकते हैं। इसके अलावा आप प्याज का रस भी खाली पेट पी सकते हैं। इससे आपको असर दिखेगा।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने में मददगार है अदरक, इस तरह करें सेवन

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।