1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. चेहरे पर कुदरती निखार लाने और स्किन को चमकदार बनाने के लिए स्वामी रामदेव से जानें इसका बेस्ट फॉर्मूला

चेहरे पर कुदरती निखार लाने और स्किन को चमकदार बनाने के लिए स्वामी रामदेव से जानें इसका बेस्ट फॉर्मूला

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 16, 2022 01:02 pm IST,  Updated : Feb 16, 2022 01:02 pm IST
swami ramdev- India TV Hindi
swami ramdev Image Source : INDIA TV

Highlights

  • शीर्षासन से ब्रेन से जुड़ी बीमारियां ठीक होती हैं।
  • सर्वांगासन से हाथ-कंधों की मसल्स मजबूत बनती हैं।

हर महिला यही चाहती है कि उसका चेहरा दमकता रहे, खिला रहे। बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह उनके भी चेहरे से उम्र का पता ना चले। 66 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेत्री रेखा की फिटनेस और खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है। 53 साल की उम्र में माधुरी दीक्षित के चेहरे की चमक यंग लड़कियों को भी मात दे देती है और 72 साल की उम्र में भी हेमा मालिनी के चेहरे का नूर आज भी बरकरार है। सबसे बड़ी बात ये है कि इन सबकी खूबसूरती के पीछे कोई कॉस्मेटिक नहीं है, बल्कि योग है। 

 
कॉस्मेटिक, ब्युटी प्रोडेक्ट्स और मेकअप कुछ देर के लिए चेहरे को चमका जरूर सकते हैं, लेकिन अगर परमानेंट निखार चाहिए तो शरीर को भी अंदर से स्वस्थ रखना होगा। आपका डायजेशन अच्छा होना चाहिए। इम्युनिटी ठीक होनी चाहिए और मन का भी खुश होना बेहद जरूरी है। ऐसे में स्वामी रामदेव ने जवां रहने के लिए सीक्रेट बताया है। आइए जानते हैं।

वैलेंटाइन डे के मौके पर स्वामी रामदेव से जानिए - रिश्तों में आए स्ट्रेस को कैसे रखें दूर? 

स्किन की परेशानियां:

  • दाग धब्बे
  • पिंपल्स 
  • चेहरे की रूखी त्वचा
  • डार्क सर्कल 
  • झुर्रियां
  • झाइयां

 आयुर्वेदिक फेसपैक:

  • चिरौंजी
  • बादाम
  • खीरा
  • पका पपीता
  • पका केला 
  • एलोवेरा
  • हल्दी
  • बेसन 
  1.  इन सबको मिलाकर फेसपैक बना लें। 
  2. 15 मिनट चेहरे पर लगाकर रखें।
  3. सादे पानी से चेहरे को धो लें। 

 मुल्तानी मिट्टी पैक:

  • मुल्तानी मिट्टी
  • एलोवेरा
  • गुलाब
  • हल्दी 
  1. गुलाब जल में मिलाकर पेस्ट बना लें। 
  2. चेहरे पर लगाकर 15 मिनट छोड़ दें।
  3. सूखने पर सादे पानी से धो लें।  

योग के जरिए कैसे पाएं सिरदर्द की समस्या से छुटकारा? जानिए स्वामी रामदेव से

 कैसा हो खान-पान?

  • एलोवेरा का जूस पिएं।
  • एलोवेरा जेल लगाएं। 
  • अंकुरित चने और मूंगफली खाएं।
  • बादाम, मुनक्का, अंजीर और चिलगोजा खाएं। 
  • खुमानी, अखरोट भी खाने में शामिल करें। 
  • तला हुआ खाना ना खाएं। 
  • तेज मसालों से परहेज करें। 

योग से चेहरे पर पाएं कुदरती निखार:

  • शीर्षासन
  • सर्वांगासन
  • हलासन
  • उष्ट्रासन
  • सूर्य नमस्कार
  • चक्रासन
  • भुजंगासन
  • दंड बैठक
  • पादहस्तासन
  • पश्चिमोत्तानासन 

शीर्षासन के फायदे:

  • ब्रेन से जुड़ी बीमारियां ठीक होती हैं। 
  • बच्चों का दिमाग तेज होता है। 
  • मेंटल पीस और मेमोरी पावर बढ़ता है। 
  • आंखों की रोशनी बढ़ती है। 

सर्वांगासन के फायदे:

  • हाथ-कंधों की मसल्स मजबूत बनती हैं। 
  • बच्चों का कंसंट्रेशन बढ़ता है।
  • मेमोरी तेज होती है। 
  • ब्रेन में एनर्जी का फ्लो बेहतर होता है। 
  • आंखों की रोशनी बढ़ाता है। 
  • चेहरे पर ग्लो आता है। 
  • डायबिटीज कंट्रोल होती है। 

दंड बैठक के फायदे:

  • दंड बैठक से हार्मोंस एक्टिव होते हैं। 
  • ब्लड प्रेशर और डायबिटीज कंट्रोल होता है। 
  • कंधे और हाथ की मसल्स मजबूत होती है।

भुजंगासन के फायदे:

  • फेफड़े, कंधे और सीने को स्ट्रेच करता है। 
  • पेट से जुड़े रोगों में कारगर है। 
  • मोटापा कम करने में मदद करता है। 

सूर्य नमस्कार के फायदे:

  • ब्लड शुगर को कम करने में कारगर। 
  • हार्ट मजबूत होता है। 
  • पाचन तंत्र बेहतर होता है। 
  • एनर्जी लेवल बढ़ाने में सहायक है। 
  • डिप्रेशन दूर करता है।
  • लिवर को मजबूत बनाने में मदद करता है।
  • शरीर को ऊर्जा मिलती है। 
  • फेफड़ों तक ज्यादा ऑक्सीजन पहुंचती है। 

तिर्यक ताड़ासन के फायदे:

  • लंग्स को मजबूत बनाता है। 
  • वजन घटाने में मदद मिलती है। 
  • मन को शांत रखने में सहायक है। 
  • कमर दर्द में आराम मिलता है। 
  • रोज करने से शरीर लचीला होता है। 

टाइफाइड की समस्या बार-बार न करे परेशान, स्वामी रामदेव से जानें इसका आयुर्वेदिक उपाय और योगासन

चक्की आसन के फायदे:

  • पेट कम करने में फायदेमंद है। 
  • पीठ की अच्छी एक्सरसाइज होती है। 
  • तनाव कम करने में कारगर है। 

उत्तानपादासन के फायदे:

  • पैरों की मसल्स मजबूत होती हैं। 
  • पेट से जुड़ी बीमारियां ठीक होती हैं। 
  • डायबिटीज कंट्रोल होती है। 
  • कमर दर्द में आराम मिलता है। 
  • वजन कम करने में मददगार है। 
  • एसिडिटी ठीक होती है। 
  • हार्ट को मजबूत बनाता है। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।