गोंद कतीरा, एस्ट्रागैलस नामक पौधे से निकलने वाला एक चिपचिपा पदार्थ है। यह सफ़ेद और पीले रंग का होता है। गोंद कतीरे को आयुर्वेद में बहुत महत्व दिया गया है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। गोंद कतीरा का सेवन लोग खूब करते हैं। खासकर गर्मियों के मौसम में इसका जमकर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसकी तासीर क्या है और किन लोगों को इसका सेवन ज़रूर करना चाहिए? चलिए जानते हैं
गोंद कतीरा की तासीर?
गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे गर्मी के दिनों में खाने की सलाह दी जाती है। इसमें कोई स्वाद नहीं होता है, लेकिन इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को लाभ पहुंचाते हैं। इसके सेवन से शरीर में ताक़त बनी रहती है। गोंद कतीरा का प्रयोग विभिन्न प्रकार के रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है।
किन लोगों को ज़रूर करना चाहिए गोंद कतीरा का सेवन?
-
पीरियड्स के दर्द में: आयुर्वेद के मुताबिक, गोंद कतीरा मासिक धर्म को नियमित करता है और पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करता है।
-
बॉडी रखता है हाइड्रेटेड: गोंद कतीरा शरीर को हाइड्रेट रखता है। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और शरीर का तापमान संतुलित रखता है। गर्मियों में गोंद कतीरा का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और लू से बचाव होता है। यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है, सूखापन कम करता है, और मुंहासे की रोकथाम में मदद करता है।
-
कब्ज की समस्या से परेशान: कब्ज़ से परेशान लोगों को रोज़ाना गोंद कतीरा का सेवन करना चाहिए। इसमें घुलनशील फ़ाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है।
-
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है: गोंद कतीरा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे सर्दी और जुकाम जैसे वायरल संक्रमणों से बचने में मदद मिलती है।
-
वजन होता है कम: गोंद कतीरा में फ़ाइबर की मात्रा ज़्यादा होती है, जो भूख कम करने और वज़न घटाने में मदद करता है।
गोंद कतीरे का सेवन करने का तरीका:
गोंद कतीरे को नींबू के रस या फिर ठंडे पानी में मिलाकर पिएं। गोंद कतीरे का सेवन दूध के साथ भी किया जा सकता है। गोंद कतीरे को शिंकजी के साथ लिया जा सकता है। गोंद कतीरे को दही के साथ खाया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।