1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. स्वामी रामदेव से सीखिए 'पेयर योगासन', अच्छी सेहत के साथ अपने भी आएंगे करीब

स्वामी रामदेव से सीखिए 'पेयर योगासन', अच्छी सेहत के साथ अपने भी आएंगे करीब

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 10, 2020 08:39 am IST,  Updated : Jul 10, 2020 09:23 am IST

स्वामी रामदेव ने बताया कि पार्टनर योगा के जरिए पति-पत्नी, गुरु-शिष्य, भाई-बहन को कैसे पास लाना है।

'पेयर योगा' क्लास से अपनों को लाएं पास, स्वामी रामदेव से सीखिए- India TV Hindi
'पेयर योगा' क्लास से अपनों को लाएं पास, स्वामी रामदेव से सीखिए Image Source : INDIA TV

इस समय पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। इसका असर हर शख्स पर पड़ रहा है, शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूप से। ऐसे में इंडिया टीवी के स्पेशल प्रोग्राम 'कोरोना से जंग, बाबा रामदेव के संग' में स्वामी रामदेव देशवासियों को योगासन के जरिए स्वस्थ रहना सिखा रहे हैं। आज उन्होंने बताया कि योगासन के जरिए आपके और अपनों के बीच की दूरियों को कैसे घटाया जा सकता है।

पहले लोगों को परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका कम मिल पाता था, लेकिन कोरोना की वजह से लागू किए गए लॉकडाउन के कारण सभी एक-दूसरे के करीब आए। हालांकि, इस दौरान घरों में रिश्ते बनने की बजाए बिगड़े भी। लोगों के बीच दूरियां भी आईं। ऐसे में स्वामी रामदेव ने बताया कि पार्टनर योगा के जरिए पति-पत्नी, गुरु-शिष्य, भाई-बहन को कैसे पास लाना है। 

बढ़ती उम्र में बॉडी का होगा कायापलट अगर रोजाना करेंगे योगासन, जानें स्वामी रामदेव से बुढ़ापा भगाने वाला 'योगा पैक'

स्वामी रामदेव ने बताया कि रिश्ते को मजबूत रखने के लिए इन चार चीजों का होना बहुत जरूरी है। साथ ही ये भी कहा कि एक-दूसरे और मित्रों की गलतियों को माफ करना बहुत आवश्यक है और कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए।  

  • पूर्ण भरोसा
  • निस्वार्थ प्रेम
  • पूर्ण त्याग
  • पूर्ण सम्मान

पार्टनर योगा कौन-कौन से हैं:

1. कौण्डिन्य आसन

2. पूर्ण शलभासन
3. पश्चिमोत्तासन
4. बालासन
5. पूर्ण धनुरासन
6. शवासन
7. उष्ट्रासन
8. सेतुबंधासन
9. दंडासन
10. चक्रासन

पेयर योगा के फायदे: 

साइनस और माइग्रेन में इंस्टेंट आराम देगा स्वामी रामदेव का ये अचूक उपाय, दूर हो जाएगी समस्या

- एक-दूसरे के साथ पूरी तरह कंफर्टेबल होते हैं।
- रिश्तों में मजूबती आती है।
- सेहत अच्छी होती है।
- पार्टनर के बीच भरोसा बढ़ाने में मदद मिलती है।
- पार्टनर के साथ योग से मोटिवेशन मिलता है।
- एक-दूसरे के करीब आते हैं, मिठास बढ़ती है।

कौण्डिन्य आसन
फायदे- इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। शरीर स्वस्थ रहता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। तनाव दूर होता है। 

मयूरासन
फायदे- कंधे और बाजू मजबूत होते हैं। शरीर में रक्त प्रवाह बढ़ता है। कील-मुंहासे और दाग-धब्बे दूर होते हैं। 

पूर्ण शलभासन
फायदे- आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है। शरीर को ऊर्जावान बनाता है। मोटापा घटता है। मांसपेशियां मजबूत होती है। पैर और कमर भी मजबूत बनते हैं। चिंता और तनाव दूर होता है। डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। 

पूर्ण धनुरासन
फायदे- सांस लेने का सिस्टम बेहतर होता है। अस्थमा रोगियों के लिए लाभकारी है। कमर दर्द दूर होता है। पीठ और रीढ़ की हड्डी की बेहतर एक्सरसाइज है। गैस और कब्स से राहत मिलती है। 

शीर्षासन
फायदे- तनाव और चिंता से राहत मिलती है। एकाग्रता, उत्साह बढ़ता है। आत्मविश्वास बढ़ता है। अस्थमा और साइनस में लाभकारी है। दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। चेहरे में चमक आती है और सुंदरता बढ़ती है। 

सर्वांगासन 
फायदे- वजन को काबू में रखता है। गैस और कब्ज से छुटकारा मिलता है। हार्ट मसल्स एक्टिव होता है। दिल तक शुद्ध रक्त पहुंचाता है। तनाव की समस्या दूर होती है। ब्रेन में एनर्जी का फ्लो बेहतर होता है। 

कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा दिला देगी स्वामी रामदेव की ये हर्बल दवा, जानें कैसे करें इसका सेवन

प्राणायाम से भगाएं रोज की टेंशन-

अनुलोम विलोम: पाचन तंत्र मजबूत होता है। तनाव और चिंता दूर होती है। 
कपालभाति: शरीर स्वस्थ होता है। आत्मविश्वा बढ़ता है। 
भस्त्रिका: वजन घटाने में कारगर है। सांस से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। शुगर कंट्रोल होता है। 
भ्रामरी: रोग प्रतिरोधक क्षमता मिलती है। डिप्रेशन से बाहर निकलने में मदद मिलती है। अस्थमा के रोग को दूर करता है। 

स्वामी रामदेव ने ये भी बताया कि घर पर ऐलोवेरा का लड्डू कैसे बनाया जाता है। इसके कई फायदे होते हैं। इससे सेहत अच्छी रहती है। साथ ही इसे डायबिटीज और एसिडिटी के मरीज आसानी से खा सकते हैं। 

घर पर कैसे बनाएं ऐलोवेरा का लड्डू?

सामग्री
ताजा हरे ऐलोवेरा का रस- 1 कप
पिसी हुई चीनी या बूरा- 1 कप
घी- 1 कप
गेंहू का आटा- 2 कप
बेसन- 1 कप
बारीक कटा बादाम-काजू-अखरोट- 2 कप

बनाने की विधि: 
200 ग्राम घी में 200 ग्राम एलोवेरा जेल डाल दें (पत्ते को काटकर एलोवेरा का जेल पहले से निकाल लें)। फिर इसे आधे घंटे तक पकाएं। इसके बाद गेहूं का आटा और बेसन डाल दें। 100 ग्राम चीनी डालें। आखिरी में बारीक कटा बादाम, काजू और अखरोट डाल दें। एलोवेरा का लड्डू तैयार है। 

ये भी पढ़िए:

अल्सर, कोलाइटिस से हैं परेशान तो अपनाएं स्वामी रामदेव का ये 'पाचन फॉर्मूला', पेट संबंधी बीमारी से दिलाएगा छुटकारा

 
 
 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।